हरियाणा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ चुके है कि उनको खाकी का खौफ है ही नहीं। अब तो बदमाश पुलिस को भी अपना टारगेट बना रहे है। हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां चार बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर को अपना निशाना बनाते हुए मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। जी हां, हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले रोहतक में तैनात सब इंस्पेक्टर से चार युवकों ने दिनदहाड़े लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
India News (इंडिया न्यूज), Miscreants Looted The SI : हरियाणा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ चुके है कि उनको खाकी का खौफ है ही नहीं। अब तो बदमाश पुलिस को भी अपना टारगेट बना रहे है। हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां चार बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर को अपना निशाना बनाते हुए मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। जी हां, हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले रोहतक में तैनात सब इंस्पेक्टर से चार युवकों ने दिनदहाड़े लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
बताया जा रहा है 7 अगस्त की सुबह करीब चार बजे जब एसआई एनडीपीएस एक्ट से जुड़े केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जा रहे थे, तो इसी दौरान जुलाना बाईपास पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी रुकी, जिसमें चार युवक सवार थे। युवकों ने खुद को जींद की ओर जाने की बात कहकर एसआई को लिफ्ट दी। जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी नया बाईपास हवेली के पास पहुंची, तो चारों बदमाशों ने अचानक गाड़ी रोक दी और एसआई से मारपीट करते हुए उसकी जेब से जबरदस्ती 4700 रुपए निकाल लिए।
जब एसआई ने इसका विरोध किया तो धमकाने लगे और कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। पीड़ित एसआई ने इस वारदात के बारे में डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने पीड़ित एसआई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चारों युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
Varanasi Murder Case: उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े…
ISI Spy Network: गाजियाबाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन 6 लोगों को…
Online Gambling Ban: ऑनलाइन सट्टेबाजी के शौकीनों के लिए आई बुरी खबर, सरकार ने एक…
इनकम टैक्स के पुराने नियम अब खत्म हुए. 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए…
Ayesha Khan Hot Look: हाल ही में 'धुरंधर 2' फिल्म की स्क्रीनिंग में आयेशा का…
Australian PM: ईद की खुशी के बीच सिडनी की मस्जिद में भारी बवाल! ऑस्ट्रेलियाई PM…