<
Categories: हरियाणा

महम जल घर टेंडर को रद्द करने का मामला गरमाया, भाजपा के इस सांसद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ दे डाला बयान, बोले- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए करोड़ों रुपए

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने महम कार्यालय पर प्रैस कॉन्फ्रैंस की, इस मौके पर उन्होंने महम शहर के विकास को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दे दिया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में महम शहर तालाबों के सौंदर्यीकरण व नालों की सफाई के लिए करोड़ों रुपए मिले हैं। बावजूद इसके वे खुद मान रहे हैं कि महम में तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। नालों की सही तरह से सफाई नहीं हुई।

India News (इंडिया न्यूज), MP Ramchandra Jangra : राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने महम कार्यालय पर प्रैस कॉन्फ्रैंस की, इस मौके पर उन्होंने महम शहर के विकास को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दे दिया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में महम शहर तालाबों के सौंदर्यीकरण व नालों की सफाई के लिए करोड़ों रुपए मिले हैं। बावजूद इसके वे खुद मान रहे हैं कि महम में तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। नालों की सही तरह से सफाई नहीं हुई।  

कुछ पार्षदों के फर्जी साइन का मामला भी गरमाया

उल्लेखनीय हैं कि हाल ही में महम जलघर 2 के लिए फीडर नहर से जलघर तक खुले चैनल से पानी पहुंचाने के लिए टैंडर किया गया, जिसे रद्द करवाने के लिए कुछ पार्षदों के फर्जी साइन का मामला भी गरमाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विजिलेंस जांच होनी चाहिए, ताकि महम के विकास को रोकने वाले लोग बेनकाब हो सकें। सरकार महम शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये देती है, लेकिन सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।

पैसे का सही से उपयोग हो जाता तो हमारे शहर के अंदर गंदगी का ये आलम ना होता

रामचंद्र जांगड़ा का आरोप है कि तालाबों के सौन्दर्यकरण और नालों की सफाई में लापरवाही बरती गई। मैंने उस समय विजिलेंस जांच की मांग की थी। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए महम शहर में करोड़ो रूपये आए। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर के समय आए पैसे का सही से उपयोग नहीं किया गया। आज भी कंकरिट की दीवारें खड़ी, तालाबों का गंदा जल, सड़ते नाले आज भी उस दुर्दशा को बयां कर रहे हैं। अगर उस पैसे का सही से उपयोग हो जाता तो हमारे शहर के अंदर गंदगी का ये आलम ना होता। 

विजिलेंस जांच के आदेश भी दे दिए थे पता नहीं क्यों जांच पूरी नहीं हो पाई

मैंने खुद सरकार से जांच के लिए लिखा था विजिलेंस जांच के आदेश भी दे दिए थे पता नहीं क्यों जांच पूरी नहीं हो पाई। इस मौके पर सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने जांच को फिर से शुरू करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि बगैर काम को पूरा किए ठेकेदार को पेमैंटर दी गई। कितने करोड़ का टेंडर हुआ, कितना घपला हुआ, इसकी विजिलेंस जांच की मांग करता हूं। रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर महम का विकास नहीं चाहते। 

Recent Posts

केवल शारीरिक संबंध बनाना रहता है याद, बाकी सबकुछ भूल जाता है इस बीमारी का मरीज! जानिए इसके पीछे की वजह

Alzheimers Disease: अल्जाइमर (Alzheimer's) सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे…

Last Updated: March 21, 2026 15:13:46 IST

‘पीरियड्स तो गंदगी है!’, मुंबई में मासिक धर्म पर बोले लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल

मुंबई की सड़कों पर किया गया एक स्ट्रीट इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: March 21, 2026 15:12:52 IST

3 विकेट, 34 रन… जब सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी के दम पर टीम बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को दिलाया था पहला खिताब

GT vs RR Final: आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के…

Last Updated: March 21, 2026 14:56:27 IST

BJP candidates Puducherry: BJP ने पुडुचेरी के लिए किया 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट

BJP candidates Puducherry: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों…

Last Updated: March 21, 2026 14:53:38 IST

Ghaziabad Pak Spy: स्पाई रैकेट का खुलासा, रेलवे स्टेशन पर लगाए थे CCTV कैमरा, 9 लोग गिरफ्तार

Ghaziabad Pak Spy: गाजियाबाद के कौशांबी जासूसी मामले में 5 नाबालिगों समेत 9 लोगों को…

Last Updated: March 21, 2026 14:41:56 IST

Chaitra Navratri 2026: अष्टमी या नवमी, कब करना सही होता है कन्या पूजन? जानें तिथि, विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी या नवमी, कन्या पूजन करना कब सही होता…

Last Updated: March 21, 2026 14:21:54 IST