<
Categories: हरियाणा

देशभर में प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर रैलियां कर देंगी सरकार की नींद हराम, अन्नदाता अपनी आवाज़ को करेंगे बुलंद, 13 अगस्त को देशभर में निकलेगी तिरंगा ट्रैक्टर रैलियां

राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की पूर्व घोषित अपील के अनुसार 13 अगस्त को देशभर में प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर रैलियां भाजपा सरकार की नींद हराम कर देंगी। इसी दिन भारत के सभी राज्यों की सड़कों पर लाखों ट्रैक्टरों के साथ देश के अन्नदाता अपनी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद करेंगे।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Tricolor Tractor Rallies : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की पूर्व घोषित अपील के अनुसार 13 अगस्त को देशभर में प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर रैलियां भाजपा सरकार की नींद हराम कर देंगी। इसी दिन भारत के सभी राज्यों की सड़कों पर लाखों ट्रैक्टरों के साथ देश के अन्नदाता अपनी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद करेंगे।

किसान पंचायतों में आह्वान

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा शुरू किए गए प्रचार अभियान के तहत रविवार को प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने सरफाबाद, खेड़ा और सोहाना गांव में आयोजित किसान पंचायतों में उपस्थित किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ किसान नेता महताब कादियान, शाम सिंह मान, सुरेंद्र सागवान, सरदार साहब सिंह बाजवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कॉरपोरेट भारत छोड़ो’ और पुतला दहन

रतनमान ने कहा कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर “कॉरपोरेट भारत छोड़ो” की आवाज बुलंद की जाएगी। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त पुतले फूंककर रोष जताया जाएगा। इसी दिन जिला अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।

किसानों की मुख्य मांगें

रतनमान ने बताया कि 13 अगस्त के प्रदर्शन में सरकार से निम्नलिखित मांगें की जाएंगी 

  • धान की फसल में आई फीजी नामक बीमारी से हुई बर्बादी का प्रति एकड़ ₹50,000 मुआवजा।
  • एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी।
  • घरों में स्मार्ट बिजली मीटर न लगाए जाएं।
  • कृषि भूमि का सस्ते में जबरन अधिग्रहण रोका जाए।
  • लैंड पूलिंग और शामलात भूमि की हेराफेरी पर रोक।
  • 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए।

रैलियों की तैयारी

रतनमान ने किसानों से अपने ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की जोरदार अपील की। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा से जुड़े सभी संगठन इन रैलियों को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।  इस अवसर पर सरफाबाद से निहाल सिंह, रघबीर सिंह, मांगेराम, अमी सिंह, बलकार, जसमेर, दलविंद्र, दीपक जगमाल; गांव खेड़ा से महेंद्र मढ़ाण, प्रेमचंद कश्यप, जय सिंह, राय सिंह, महाबीर; और सोहाना गांव से बबलू सोहाना, कविंद्र, चांदवीर बदरान, शक्ति सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Recent Posts

जमशेदपुर में मिला 2 क्विंटल का जिंदा अमेरिकी ‘बम’, एक झटके में तबाह हो सकता था पूरा गांव; जानिए क्या है पूरा मामला?

American Bomb: बहरागोड़ा की सुवर्णरेखा नदी में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 500-lb जिंदा बम!…

Last Updated: March 21, 2026 23:24:09 IST

‘धोनी का आखिरी साल होगा…’ पूर्व क्रिकेटर का दावा, बोले- सैमसन को कप्तानी देने की जरूरत नहीं…

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस साल टीम…

Last Updated: March 21, 2026 22:46:23 IST

LPG New Rule: एलपीजी पर सबसे बड़ा अपडेट! 23 मार्च से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?

LPG Latest News: शनिवार को, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यों को कमर्शियल…

Last Updated: March 21, 2026 22:40:00 IST

कार एक्सीडेंट के बाद ठीक हुए अनुराग डोभाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

UK07 Rider Anurag Dobhal: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल की जिंदगी ने उन्हें…

Last Updated: March 21, 2026 21:48:03 IST

‘आप सबको खा गए…’, आखिर राकेश बेदी को लेकर ऐसा क्यों बोले अर्जुन रामपाल? धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग पर क्या हुआ

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग पर राकेश बेदी को लेकर कह…

Last Updated: March 21, 2026 21:16:57 IST

Aligarh conjoined Twins: अलीगढ़ में दुर्लभ बच्चों का जन्म, एक ही धड़ से जुड़े हैं जुड़वा बच्चे, मां की मौत

अलीगढ़ में एक महिला ने दुर्लभ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हैरान करने वाली बात…

Last Updated: March 21, 2026 20:19:30 IST