<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के इस गांव में भैंस काटते दो आरोपी गिरफ्तार, एक दीवार फांद हुआ फरार, मौके से भैंस की पूंछ, मुंह, पैर सहित कंप्यूटराइज तराजू, चाकू-छुरी और कुल्हाड़ी बरामद

थाना सनौली पुलिस ने गढ़ी बेसिक गांव में भैंस काटते हुए दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी शखील उर्फ शकील व यूपी के शामली जिले के कांधला निवासी इसरार के रूप में हुई है। थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान जलालपुर मोड़ पर थी।

India News (इंडिया न्यूज), Two Accused Arrested For Slaughtering Buffalo : थाना सनौली पुलिस ने गढ़ी बेसिक गांव में भैंस काटते हुए दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी शखील उर्फ शकील व यूपी के शामली जिले के कांधला निवासी इसरार के रूप में हुई है। थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान जलालपुर मोड़ पर थी।

मौके पर भैंस की पूंछ, मुंह, पैर इत्यादि अवशेष पड़े थे

टीम को गुप्त सूचना मिली कि गढ़ी बेसिक निवासी काला गांव में वकील के मकान में अवैध रूप से भैंस काट रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम डायल 112 गाड़ी पर तैनात स्टाफ को अवगत करा साथ लेकर मौके पर पहुंची तो तीन युवक चाकू, छुर्री, कुल्हाड़ी से भैंस के मांस को काट रहे थे। मौके पर भैंस की पूंछ, मुंह, पैर इत्यादि अवशेष पड़े थे। पुलिस ने दो को मौके पर काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला।

फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान शखील उर्फ शकील पुत्र वासिल निवासी गढ़ी बेसिक व इसरार पुत्र अमिर निवासी कांधला शामली यूपी के रूप में बताई। पुलिस ने मौके से कंप्यूटराइज तराजू, दो छुर्री, एक कुल्हाड़ी, एक दाह व भैंस का मांस बरामद किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों ने भागने वाले अपने साथी आरोपी का नाम काला निवासी गढ़ी बेसिक बताया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST