राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के अवसर पर मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के छात्रों ने जिला स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के अवसर पर मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के छात्रों ने जिला स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
जिसके लिए करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विजेता बच्चे आर्यन को पांच हजार रुपए और शगुन को दो हज़ार रुपए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा और आयोजन ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में जिले भर में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इस वर्ष एक विशेष विषय आर्यभट्ट से गगनयान और प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक के बारे में पोस्टर बनाए। प्रदीप मलिक ने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हमारे स्कूली विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अन्वेषण और मिशन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान, अंतरिक्ष और समाज, अंतरिक्ष और पर्यावरण आदि विषयों पर बच्चों ने अंतरिक्ष में भारत देश के बढ़ते परचम और सफलताओं का चित्रण किया है जिसमें चंद्रयान की सफल लैंडिंग से लेकर मिशन चंद्रमा तक को दिखाया गया है।
इस मौक़े पर वरिष्ठ प्राध्यापिका मधुबाला, रविन्द्र सिंह, दीपिका धवन, प्रीति दुहन, विजेन्द्र सिंह, उमेद सिंह, खुशीराम, सुनील कुमार, बलविंद्र सिंह आदि स्टाफ सदस्यों ने ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंडों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. नए सरकारी निर्देश के…
पहले के मुकाबले कार में काफी बदलाव किए गए हैं. इसकी परफॉर्मेंस से लेकर डिजाइन…
Delhi Foot Overbridge Collapse: मंगलवार सुबह उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक लोहे का…
जर्मनी की एक महिला सिना रूपैंथल ने एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने…
Terror Conspiracy India: भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी…
Kabul Hospital Attack: सोमवार रात को अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान ने…