हिमाचल प्रदेश का कसोल एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है जहां लोग खूबसूरत वादियों में सुकून का वक्त बिताने जाते हैं लेकिन यहां आए दिन ऐसे मामले आ रहे हैं जिसके बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है. ये मामला कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में स्थित कसोल के फेमस मार्केट में एक हिंसक झड़प के दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई. इस घटना से जुड़े दो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके बाद पंजाब के 4 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी की तलाश जारी है.
बंदूक तक कैसे पहुंचा मामला?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना शनिवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है जहां पंजाब से आए पर्यटकों के एक ग्रुप की कसोल के स्थानीय लोगों से बहस हो गई. पुलिस ने बताया कि तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गई और गुस्से में पंजाब के एक युवक ने गोली चला दी जो युवक के पैर में जा लगी.
वायरल वीडियो से कोहराम
इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो किसी मूवी के सीन की तरह लग रहा है जिसमें रियल लाइफ विलेन बंदूक लेकर लोकल लोगों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. इस मामले ने पर्यटकों के साथ-साथ वहां के लोकल लोगों में भी दहशत पैदा कर दी.
As per locals, one person was shot in the leg and was carried away just in time before they could attack him again. pic.twitter.com/Vv0bSFhC7F
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) May 30, 2026
पुलिस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल युवक को तुंरत मौके से ले जाया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत एफाईआर दर्ज करते ही मणिकरण पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पंजाब के 4 लोगों के साथ-साथ इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद कर लिया. जबकि एक आरोपी अभी बी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!