Live TV
Search
Home > राज्य > हिमाचल > हिमाचल दिवस पर महिलाओं को खुशखबरी: हर महीने 1500 रुपये देंगे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कीं कई घोषणाएं

हिमाचल दिवस पर महिलाओं को खुशखबरी: हर महीने 1500 रुपये देंगे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कीं कई घोषणाएं

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के लिए 1500 रुपये का ऐलान किया है. साथ ही कर्मचारियों के लंबित भुगतान और पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त रैंक समेत कई घोषणाएं की हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 19:32:08 IST

Mobile Ads 1x1

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukkhu: हिमाचल दिवस के मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया. सीएम ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी. इसके बाद प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश के 78वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान सीएम ने कई अहम घोषणाएं की. 

उन्होंने किन्नौर जिले की 21 साल से ज्यादा उम्र की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि के तहत ये घोषणा की है. सीएम का कहना है कि सरकार के इस कदम से महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. साथ ही उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुधारने का मौका मिला. हालांकि, महिलाओं की सालाना आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए.

महिलाओं और कर्मचारियों को मिली ये खुशखबरी

सीएम सुखविंदर सिंह ने सरकारी कर्मचारियों को भी राहत दी है. उन्होंने घोषणा की है कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए क्लास-4 के कर्मचारियों को लंबित ग्रेच्युटी दी जाएगी. साथ ही मई के महीने में लीव इनकैशमेंट का भुगतान किया जाएगा. इस खबर से लंबे समय से अपने पैसों का इंतजार करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी. इसके साथ ही सीएम ने क्लास-1 और क्लास-2 के अधिकारियों के वेतन को रोकने का फैसला वापस ले लिया गया है. हालांकि कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन में आंशिक कटौती जारी रहेगी. साथ ही सीएम ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के संकेत भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में छात्रों से एक बराबर फीस ली जाएगी.

सीएम सुक्खू ने कीं ये घोषणा

साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिकांगपिओ में सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और घरों को जियो-थर्मल ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग सिस्टम से जोड़ने की बात भी कही है. इसके साथ ही सीएम ने तरांडा गांव को जोड़ने के लिए ट्रैफिक टनल बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. वहीं 415 करोड़ रुपये की लागत से 66 केवी पूह-काजा ट्रांसमिशन लाइन बनाने के बारे में भी जानकारी दी है. इससे किन्नौर और स्पीति के लगभग 17,500 लोगों को फायदा होने वाला है.

MORE NEWS