<
Categories: हिमाचल

Himachal Weather Alert: ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Himachal Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का रेड सिग्नल जारी है. भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगहो पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

Himachal Weather Alert: आज मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. सर्दियों का मौसम फिर से एक बार अपने अवतार में आने की ठान ली है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

इससे पहले पिछले 23 जनवरी को कई जगहों पर बर्फबारी के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं ने सबको डराया था. ऐसे में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी दे डाली है. इससे वापस यातायात बाधित हो सकता है और पानी-बिजली की समस्या बढ़ सकती है.

कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग की तरफ से जारी भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से कुल्लू जिले में मनाली और बंजार के सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषण की गई है. वहां डिसी ने बताया है की पिछली बर्फबारी और बारिश के कारण अभी भी 65 सड़के बंद पड़ी है और BRO और NHAI द्वारा सड़को को खोलने का काम किया जा रहा है.

ज्यादा बर्फबारी के कारण सड़को पर फिसलन की समस्या बढ़ गयी है. इन सब वजहों से मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है, जिससे की छात्रों को दिक्कतों से बचाया जा सके.

अलर्ट मोड में आपदा प्रबंधन टीम

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और ऊंचाई वाली जगहों पर रहने वालों के लिए खास सतर्कता बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग के द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद समस्या बढ़ सकती है. बर्फबारी की वजह से सड़को के बंद होने की संभावना है, बिजली की समस्सया हो सकती है, पानी की दिक्कत महसूस हो सकती है. प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखा है, ताकि खतरों से लोगों को बचाया जा सके और लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है.

कहां-कहां ऑरेज अलर्ट और येलो अलर्ट

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के दूसरे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है. मौसम विबाग ने अन्य शहरों के लिए ऑरेज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए हैं. ऑरेंज अलर्ट के लिए कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में आशंका जताई गई है, ऐसा बताया जा रहा है यहां बारिश होने के साथ भारी बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Share
Published by

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST