Live TV
Search
Home > राज्य > Jaipur News: होटल का एक कमरा, एक लड़की और दो लड़कों का खेल, महीने में कमाते थे 18 लाख

Jaipur News: होटल का एक कमरा, एक लड़की और दो लड़कों का खेल, महीने में कमाते थे 18 लाख

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के एक होटल से पुलिस ने एक लड़के और तीन लड़कियों को पकड़ा है. आरोप है कि ये लोग लोग जगह बदल-बदलकर सट्टेबाजी का खेल चलाते थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-27 17:18:35

Mobile Ads 1x1

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक होटल के कमरा नंबर 204 में कुछ ऐसा चल रहा था, जिसके बारे में किसी को पता नहीं था. बाहर से कमरा काफी सामान्य लग रहा था लेकिन अंदर अलग ही खेल चल रहा था. पुलिस ने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी. कमरे का दरवाजा खुला, तो कमरे में दो लड़के और एक लड़की मौजूद थे. तीनों कमरे में क्रिकेट समेत दूसरे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे. 

बता दें कि ये पूरा मामला जयपुर के वैशाली का है. यहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे का खेल चल रहा था. पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और कमरा नंबर 204 तक पहुंची. अंदर कमरे में एक लड़का और दो लड़की मौजूद थे. कमरे से एक लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया. कमरे से 6 लाख रुपये का लेन-देन था. 

महीने में 18 लाख रुपये का लेन-देन

पुलिस ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कमरे से लगभग 6 लाख रुपये का लेन-देन का हिसाब मिला है. उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे महीने में लगभग 18 लाख रुपये का लेन-देन करते हैं. उन पर आरोप है कि तीनों आरोपी क्रिकेट और दूसरे खेलों पर ऑनलाइन पैसे लगवाते थे. वे क्रिकेट ही नहीं तमाम दूसरे खेलों पर भी सट्टेबाजी करते थे. पुलिस उनके सट्टेबाजी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी अशोक पैडोल, परीना गिरी और पुणे निवासी पवन वैष्णव के रूप में हुई है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे अपनी जगह बदलते रहते हैं. ऑनलाइन सट्टे के लिए वे कभी भी एक ही जगह नहीं टिकते थे. पुलिस ने होटल के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट समेत तमाम डिजिटल सबूत बरामद किए हैं. 

ये भी पढ़ें: 8 दिन से पेट में फंसी लोहे की कील, दर्द में करहाता रहा 3 साल का मासूम; परिवार लगा रहा इलाज की गुहार

MORE NEWS