<

हरिद्वार से अलीगढ़ तक, 800 किलो की ‘अनोखी कांवड’ को दांतों से खींचकर ले जा रहा कांवड़िया, VIDEO देख जिम वाले भी रह गए दंग!

अलीगढ़ के जट्टारी क्षेत्र के छजूपुर गांव के नरेंद्र जांच का वीडियो हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने  पर मजबूर कर रहा है. वायरल वीडियो में नरेंद्र हरिद्वार से गंगाजल लेकर दांतों से कार खींचते हुए अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया.

सावन के महीने में उत्तर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों की सड़कों पर केसरिया रंग में रंगे कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. कोई पैदल तो कोई सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. इस बीच, सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. अलीगढ़ के रहने वाले एक शिव भक्त नरेंद्र जाट ने अपनी आस्था और संकल्प को पूरा करने के लिए जो किया, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह भक्त किसी आम कांवड़ की तरह नहीं, बल्कि अपनी दांतों से करीब 800 किलो वजन की कार पर बनी अनोखी कांवड़ को खींचते हुए हरिद्वार की कठिन यात्रा पर निकला है. इस अनोखी और साहसी यात्रा का वीडियो इस समय इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और हर कोई नरेंद्र के इस जज्बे की चर्चा कर रहा है. आइए जानते हैं इस अनोखी कांवड़ यात्रा और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में.

दांतों से खींच रहे हैं 800 किलो की ‘कार कांवड़’

उत्तर प्रदेश के हापुड़ और अलीगढ़ के रास्तों पर इन दिनों एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. कांवड़िया नरेंद्र जाट ने भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए एक बेहद कठिन रास्ता चुना है. नरेंद्र ने एक कार के आकार की भारी-भरकम कांवड़ बनाई है, जिसका वजन करीब 800 किलोग्राम (800kg) है. इस कारनुमा कांवड़ की छत पर भगवान शिव की एक भव्य मूर्ति भी स्थापित की गई है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नरेंद्र इस भारी-भरकम गाड़ी को किसी गाड़ी से नहीं, बल्कि अपने दांतों से खींचते हुए हरिद्वार की ओर बढ़ रहे हैं. उनका यह सफर किसी के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है.

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का है संकल्प

इस कठिन यात्रा के पीछे नरेंद्र जाट का एक बहुत बड़ा और पवित्र उद्देश्य जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्होंने यह संकल्प लिया है कि गाय को देश की राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए, और उन्हें पूरा विश्वास है कि भोलेनाथ उनकी इस मनोकामना को जरूर पूरा करेंगे. अपनी इस अनोखी यात्रा के जरिए नरेंद्र नई पीढ़ी को एक बहुत ही मजबूत संदेश देना चाहते हैं. उनका कहना है कि वे युवाओं को यह बताना चाहते हैं कि जीवन में कड़ी मेहनत करें और नशामुक्ति (नशे से दूर) रहें. नरेंद्र ने इस साल 10 जुलाई को हरिद्वार से अपनी इस अद्भुत यात्रा की शुरुआत की थी. हरिद्वार से लेकर उनके अपने गांव तक की यह कुल दूरी करीब 300 किलोमीटर की है. उनके इस सफर में उनके साथ 11 लीटर पवित्र गंगाजल और भगवान शिव की मूर्ति भी मौजूद है. नरेंद्र का कहना है कि वे कुछ ऐसा अलग और अनोखा करना चाहते थे, जिस पर पूरी दुनिया की नजर पड़े और लोग आस्था के साथ-साथ एक अच्छा संदेश भी लें.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और हाई अलर्ट पर पुलिस

दूसरी तरफ, इतनी भारी संख्या में निकल रहे कांवड़ियों और इस तरह की अनोखी यात्राओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है. राज्य की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. कांवड़ रूट की सुरक्षा में जरा भी ढील न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ AI-आधारित (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सर्विलांस का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न हो.

ये भी पढ़ें:- मथुरा में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, रोडवेज बस के टूटे शीशे में आधा फंसा मिला युवक!

Kajal Jain

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव

UP Petrol Diesel Price 22 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 22, 2026 09:31:15 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 309 के पार, GRAP-1 लागू; इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Delhi Air Pollution: आनंद विहार में AQI 237, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 231 और अशोक विहार…

Last Updated: October 22, 2026 09:25:54 IST

Amitabh Bachchan Health Update: बिग बी की सेहत हुई खराब? अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…

Last Updated: October 22, 2026 08:28:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन ‘जेलर 2’ की कमाई में गिरावट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 582 करोड़ के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…

Last Updated: October 22, 2026 08:14:57 IST

Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…

Last Updated: October 22, 2026 08:09:13 IST