Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हुआ चमत्कार! महाकालेश्वर मंदिर के पास खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग

सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हुआ चमत्कार! महाकालेश्वर मंदिर के पास खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग

Mahakaleshwar Mandir: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पास खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है. जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गईं. हालांकि, फिलहाल काम रोक दिया गया है और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 16:44:37 IST

Mobile Ads 1x1

Mahakaleshwar Mandir Shivalinga: मध्य प्रदेश (MP News) के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर से हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. जिससे हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग खुश हो जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला यह है कि आगामी सिंहस्थ 2028 उत्सव की तैयारियों के दौरान मंदिर परिसर के पास चल रहे खुदाई के काम में एक विशाल शिवलिंग मिला है. इस शिवलिंग के मिलने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर के विस्तार प्रोजेक्ट के तहत जमीन को समतल करने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी यह शिवलिंग जमीन से बाहर निकल गया. यह खुदाई मंदिर के प्रीपेड बूथ के पास हो रही थी. खुदाई के दौरान मिट्टी हटाते समय मजदूरों को एक ऐसी चीज दिखाई दी जो शिवलिंग जैसी लग रही थी. इसके चलते खुदाई का काम तुरंत रोक दिया गया.

मंदिर प्रशासन के सहायक प्रशासक ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर मंदिर प्रशासन के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य के दौरान हमें प्रीपेड बूथ के पास खुदाई करते समय एक शिवलिंग मिला. काम की गति अभी धीमी कर दी गई है. अगर कोई और प्राचीन कलाकृति मिलती है तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे. हम सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं.देखते हैं कि हमें और क्या मिलता है.

उमड़ी भक्तों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस शिवलिंग का मिलना भक्तों द्वारा किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है. घटना के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में भक्त शिवलिंग के दर्शन करने के लिए उस जगह पर उमड़ पड़े और उन्हें पूजा-अर्चना करते देखा गया.

यह भी पढ़ें – Singroli News: मोरवा में बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत से हड़कंप

मंदिर के पुजारी ने क्या कहा?

इस मामले पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि आज मंदिर परिसर के पास खदाई के काम के दौरान खासकर जब भस्म आरती की रस्म चल रही थी, हमें एक शिवलिंग मिला. आज शिवलिंग के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है. हम सब यहां इकट्ठा हुए और शिवलिंग पर जल चढ़ाया.

यह भी पढ़ें – Video: वरमाला से ठीक पहले दूल्हे के साथ हो गया कांड, मंडप से भागी दुल्हन; बॉयफ्रेंड के गले में डाली माला

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निर्माण कार्य रोक दिया है और पुरातत्व विभाग को इस मामले की औपचारिक सूचना दे दी गई है. अब पुरातत्व विभाग शिवलिंग की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए उसका बारीकी से मूल्यांकन करेगा.

MORE NEWS