Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Suicide Case: प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान! थाने से लौटकर लगाई फांसी, परिजनों का पुलिस पर आरोप

MP Suicide Case: प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान! थाने से लौटकर लगाई फांसी, परिजनों का पुलिस पर आरोप

MP Suicide Case: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक 23 साल के युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक ने अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानें पूरा मामला...

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 15:04:57 IST

Mobile Ads 1x1
MP Suicide Case: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरिहा निवासी राजेश गुप्ता (पिता दशरथ गुप्ता) ने अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

परिजनों का आरोप है कि राजेश का लामाटोला निवासी एक यादव युवती के साथ प्रेम प्रसंग था. इसी बात को लेकर गांव के तीरथ साहू, लल्लू साहू, बिसाहू यादव और बिसाहू यादव के बेटे ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी जला दिया. इसके बाद राजेश शाम करीब 7 बजे कोतमा थाने शिकायत करने पहुंचा, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.

पुलिस ने फंसाने की दी धमकी

बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने राजेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने राजेश को केस में फंसाने की बात कही, जिससे वह डर गया. दहशत में वह थाने से निकलकर घर पहुंचा और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं.
 
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS