Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Burhanpur Collector Office : पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मांगी ट्राई साइकिल और पेंशन; भावुक कर देगा पूरा मामला

Burhanpur Collector Office : पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मांगी ट्राई साइकिल और पेंशन; भावुक कर देगा पूरा मामला

Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन की मांग की.

Written By:
Published: November 1, 2026 11:50:04 IST
Last Updated: November 1, 2026 11:50:04 IST

Mobile Ads 1x1

Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई. महिला की मांग थी कि उसके पति को चलने-फिरने के लिए ट्राई साइकिल और सरकारी पेंशन की सुविधा दी जाए. कलेक्ट्रेट में जब लोगों ने महिला को अपने पति को पीठ पर उठाकर आते देखा, तो सभी हैरान रह गए. महिला ने कलेक्टर विवेक कुमार के सामने अपनी परेशानी बताई और मदद की गुहार लगाई.

9 साल से पति को पीठ पर उठाकर ले जा रही महिला

जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर की महाजन कॉलोनी निवासी बिंदूबाई के पति दयाशंकर करीब 9 साल पहले पैरालिसिस के शिकार हो गए थे. बीमारी के कारण उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि इलाज के दौरान उनका एक पैर काटना पड़ा. इसके बाद से वे खुद चलने-फिरने में असमर्थ हैं. पति की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी बिंदूबाई पर है. वह पिछले कई सालों से अपने पति को पीठ पर उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाती हैं. लगातार ऐसा करने से उन्हें भी काफी शारीरिक परेशानी होती है. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पति की मदद के लिए लगातार प्रयास करती रहीं.

ट्राई साइकिल और पेंशन के लिए लगाई गुहार

बिंदूबाई ने कलेक्टर विवेक कुमार को बताया कि उनके पति को अब तक ट्राई साइकिल और पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. पति को पीठ पर उठाकर ले जाना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके पति को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े. महिला ने यह भी बताया कि कई बार मदद मांगने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. इसी उम्मीद में वह अपने पति को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं.

व्हीलचेयर मिलने के बाद ट्राई साइकिल का इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले नि:शक्त कल्याण एवं दिव्यांग विभाग की ओर से एक कार्यक्रम में दयाशंकर को व्हीलचेयर दी गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, व्हीलचेयर की निर्धारित अवधि तीन साल होती है. नियमों के अनुसार, इसके एक साल बाद ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

अधिकारियों ने दिया मदद का भरोसा

कलेक्ट्रेट में तत्काल ट्राई साइकिल की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण बिंदूबाई को अपने पति को फिर से पीठ पर उठाकर वापस जाना पड़ा. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है और जल्द मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. वहीं, महिला की पेंशन संबंधी मांग को भी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही गई है. अब देखना होगा कि करीब 9 साल से परेशानी झेल रहे इस दंपती को प्रशासन की ओर से कब राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Gupta Daughter Video: संजय गुप्ता की मौत के बाद बेहद खुश नजर आईं बेटी, मीडियो को किए गंदे-गंदे इशारे; हरकतें देख लोगों का चढ़ा

MORE NEWS