Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता KP-3, बकरी का किया शिकार, तस्वीर आई सामने, वन विभाग अलर्ट

MP: कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता KP-3, बकरी का किया शिकार, तस्वीर आई सामने, वन विभाग अलर्ट

MP Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क से चीते बाहर हैं, उन पर वन विभाग की ट्रैकिंग टीम निगरानी बनाए हुए है. ग्रामीणों को भी लगातार समझाइश दी जा रही है.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 21:09:03 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-3 अब शिकार कर अपना पेट भर रहा है. उसकी हलचल एक बार फिर से देखने को मिली है. बुधवार को कूनो नेशनल पार्क के चीते चीता KP-3 ने एक बार फिर बकरी का शिकार किया है. यह घटना कैमरे में भी कैद चुकी है, जिसकी तस्वीर भी ग्रामीणों ने साझा की है. ग्रामीणों ने चीता KP-3 को बकरी का शिकार करते हुए देखा है.

इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों दी है. सूचना मिलने बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उधर KP-2 चीता भी लगातार रणथंभोर टाइगर रिजर्व में घूम रहा है, उस पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

शेरगढ़ में KP-3 चीते की हलचल से दहशत

दरअसल, राजस्थान के बारां जिले के शेरगढ़ वन क्षेत्र में KP-3 चीता पहुंचा है. पिछले कुछ दिनों चीते की गतिविधि अलग-अलग इलाकों में दर्ज की जा रही है, जिससे अब स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार इस चीते पर अपनी निगरानी बनाए रखी है.

वन विभाग की टीम की की ओर से लगातार ग्रामीण इलाकों में सतर्क रहने और जंगल और खेतों पर अकेले न जाने की सलाह दी जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक चीते के मूवमेंट के बाद अब बह खुले में अपने मवेशियों को नहीं बांध रहे हैं, बल्कि बह सुरक्षित स्थान पर अपने मवेशियों को बांध रहे हैं, क्योंकि चीता इंसानों पर नहीं बल्कि मवेशियों को अपना शिकार बनाता है.

रणथंभोर टाइगर रिजर्व में KP-2 से बढ़ी चिंता

वन विभाग की टीम लगातार चीतों के मूवमेंट पर अपनी निगरानी और गतिविधि की सूचना देने की अपील भी कर रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से रोका जा सके. उधर रणथंभोर टाइगर रिजर्व में चीता KP-2 के मूवमेंट से वन विभाग की चिंता लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है.

हालांकि, अभी तक बाघ और चीता के टकराव की कोई खबर सामने नहीं आई है, पंरतु रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वन विभाग की चिंता कम होने का नाम नहीं ले  रही है.

कूनो नेशनल पार्क से बाहर चीतों पर सख्त निगरानी

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर) आर थिरुकुराल ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क से चीते बाहर हैं, उन पर वन विभाग की ट्रैकिंग टीम निगरानी बनाए हुए है. ग्रामीणों को भी लगातार समझाइश दी जा रही है. रणथंभोर टाइगर रिजर्व में चीता की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS