Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं से सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अकेले धाम न आएं और अगर आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. उन्होंने यह भी कहा कि करीब पांच किलोमीटर में फैले पूरे इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम प्रबंधन नहीं ले सकता.

Written By:
Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

Mobile Ads 1x1

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं और बेटियों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें कोशिश करें कि अकेले बागेश्वर धाम न आएं. अगर किसी वजह से अकेले आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति या यहां तक कि धाम के किसी सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और उसके कहने पर किसी अनजान जगह न जाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि धाम में लंबे समय तक रुकने से बचें, क्योंकि पूरे इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम प्रबंधन नहीं ले सकता.

अनजान व्यक्ति के साथ कहीं न जाएं

धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कहा कि धाम के इलाके में किसी अनजान शख्स पर भरोसा न करें. अगर कोई व्यक्ति उन्हें अपने साथ कहीं चलने के लिए कहे तो उसकी बात मानकर अकेले उसके साथ न जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की अनहोनी होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को अपनी तरफ से भी सावधानी बरतनी होगी. उनका कहना है कि इतना बड़ा क्षेत्र होने के कारण हर व्यक्ति पर लगातार नजर रखना संभव नहीं है. अपने संदेश में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मौजूदा समय में सनातन धर्म और धार्मिक स्थलों को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सनातन और उनके पीछे पड़े हैं तथा आए दिन किसी न किसी तरह का उपद्रव करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि बागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थान का नाम किसी गलत घटना की वजह से खराब हो. उनके मुताबिक धाम में अलग-अलग तरह के लोग आते हैं, इसलिए किसी पर बिना जाने-समझे भरोसा करना ठीक नहीं है. ये उनके द्वारा व्यक्त की गई चिंताएं और दावे हैं.

महिलाओं से खुद सतर्क रहने की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में बेटियों और स्त्रियों के लिए परिस्थितियां गंभीर हैं. उन्होंने महिलाओं से खुद भी सतर्क, सजग और सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि केवल किसी स्थान की व्यवस्था पर निर्भर रहने के बजाय लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए और दूसरों को भी सावधान करना चाहिए.

MORE NEWS