इंदौर के तीन अलग-अलग इलाकों में तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली महिलाओं में एक डॉक्टर, एक छात्रा और एक हाउसवाइफ है. सभी मामलों की जांच की जा रही है.
इंदौर में तीन महिलाओं ने की आत्महत्या
Indore 3 Women Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली. तीनों ने अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीके से खुद को खत्म किया. मृतकों में एक महिला डॉक्टर है, तो दूसरी महिला एक छात्रा है. वहीं तीसरी महिला एक गृहिणी है. इन घटनाओं के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय डॉक्टर दामिनी ने आत्महत्या कर ली. दामिनी ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. कहा जा रहा है कि जहर खाने से दामिनी की हालत बिगड़ रही थी, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर नेमावर रोड के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दामिनी मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली थीं. वो देवास जिले के कलवर जिले में सीएचओ पद पर कार्यरत थीं. दामिनी के मायके पक्ष का कहना है कि दामिनी के पति संदीप का किसी और महिला के साथ संबंध था. इसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था. उसका पति और सास उससे मारपीट भी करते थे. दामिनी का 9 साल का बेटा भी है.
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में रहने वाली ममता बाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला का पायल के लिए अपने पति सोहनलाल पटेल से विवाद हो गया था. इसके कारण ममता ने जहर खा लिया. आनन-फानन में उसे लेकर एमवाय अस्पताल जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ममता के परिवार में सास-ससुर, पति और दो बच्चे हैं.
इंदौर के ही भंवरकुआं इलाके में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा कशिश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वो अपने भाई के साथ अभिनव नगर में रहती थी. उसके पिता कल्याण सिंह पंवार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. हालांकि कशिश ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में पता नहीं चल सका है?
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…
Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…