Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > एक ही शहर की तीन महिलाओं ने की आत्महत्या, किसी ने लगाई फांसी, तो किसी ने खाया जहर, जानें कारण

एक ही शहर की तीन महिलाओं ने की आत्महत्या, किसी ने लगाई फांसी, तो किसी ने खाया जहर, जानें कारण

इंदौर के तीन अलग-अलग इलाकों में तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली महिलाओं में एक डॉक्टर, एक छात्रा और एक हाउसवाइफ है. सभी मामलों की जांच की जा रही है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 16, 2026 19:20:44 IST

Mobile Ads 1x1

Indore 3 Women Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली. तीनों ने अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीके से खुद को खत्म किया. मृतकों में एक महिला डॉक्टर है, तो दूसरी महिला एक छात्रा है. वहीं  तीसरी महिला एक गृहिणी है. इन घटनाओं के सामने आने  के बाद शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय डॉक्टर दामिनी ने आत्महत्या कर ली. दामिनी ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. कहा जा रहा है कि जहर खाने से दामिनी की हालत बिगड़ रही थी, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर नेमावर रोड के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दामिनी मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली थीं. वो देवास जिले के कलवर जिले में सीएचओ पद पर कार्यरत थीं. दामिनी के मायके पक्ष का कहना है कि दामिनी के पति संदीप का किसी और महिला के साथ संबंध था. इसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था. उसका पति और सास उससे मारपीट भी  करते थे. दामिनी का 9 साल का बेटा भी है.

गृहिणी ने पायल के लिए लगाई फांसी

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में रहने वाली ममता बाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला का पायल के लिए अपने पति सोहनलाल पटेल से विवाद हो गया था. इसके कारण ममता ने जहर खा लिया. आनन-फानन में उसे लेकर एमवाय अस्पताल जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ममता के परिवार में सास-ससुर, पति और दो बच्चे हैं.

छात्रा ने लगाई फांसी

इंदौर के ही भंवरकुआं इलाके में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा कशिश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वो अपने भाई के साथ अभिनव नगर में रहती थी. उसके पिता कल्याण सिंह पंवार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. हालांकि कशिश ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में पता नहीं चल सका है?

MORE NEWS