Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Jabalpur Tragedy: रील बनाना पड़ा भारी! नहर में डूबीं 3 मासूम बच्चियां, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jabalpur Tragedy: रील बनाना पड़ा भारी! नहर में डूबीं 3 मासूम बच्चियां, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jabalpur Tragedy: मध्य प्रदेश के जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर नहर किनारे बैठी तीन नाबालिग बच्चियां अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में जा गिरीं और पानी के तेज बहाव के साथ बह गईं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-23 17:21:03

Mobile Ads 1x1

Jabalpur Tragedy: जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा कटियाघाट स्थित नहर में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हो गया. यहां नहर किनारे बैठी तीन नाबालिग बच्चियां अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में जा गिरीं और पानी की तेज लहरों के साथ बह गईं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल नहर के किनारे बैठी थीं. इसी दौरान पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण वे एक-एक कर गहरे पानी में समा गईं. नहर का जलस्तर अधिक और बहाव काफी तेज होने की वजह से बच्चियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन देखते ही देखते बच्चियां आँखों से ओझल हो गईं.

मौके पर पुलिस बल और बचाव कार्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए बरगी थाना प्रभारी निलेश दोहरे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में बचाव कार्य (Rescue Operation) संचालित करवा रहे हैं. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी सूचना दी है.

पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से नहर में बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि, बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चियों का सुराग नहीं लग पाया है. घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और भारी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्रित हैं. बरगी पुलिस का कहना है कि उनकी प्राथमिकता जल्द से जल्द बच्चियों को ढूंढना है और जब तक कोई सुराग नहीं मिल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी रहेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS