Live TV
Search
Home > क्राइम > Katni Murder Case: कटनी हाईवे हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में हुई थी मजदूर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Katni Murder Case: कटनी हाईवे हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में हुई थी मजदूर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Katni Murder Case News: 10 और 11 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 20:58:24 IST

Mobile Ads 1x1

Katni Murder Case Update: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की स्लीमनाबाद पुलिस ने नेशनल हाईवे पर हुई अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह सनसनीखेज वारदात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद का नतीजा निकली. पुलिस ने मामले में प्रयुक्त वाहन और मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

10 और 11 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान इरफान (42) पुत्र हबीबुल्ला, निवासी गढ़ा, जिला जबलपुर के रूप में हुई. वह मजदूरी का कार्य करता था.

तकनीकी जांच और सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. मृतक के परिजनों, वाहन मालिक और संबंधित लोगों से पूछताछ की गई. साथ ही, मृतक के आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची.

शराब पार्टी में हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित कोल ने खुलासा किया कि वह अपने साथी अमन चौबे के साथ 22 मार्च को स्लीमनाबाद और जबलपुर के बीच स्थित एक होटल में शराब पीने गया था. वहीं मृतक इरफान से पैसों को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने मिलकर इरफान की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों रोहित कोल (21), निवासी ग्राम बांधी, थाना स्लीमनाबाद और अमन चौबे (22), निवासी ग्राम बांधी, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है. प्रकरण में हत्या में प्रयुक्त वाहन और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई को अभिनव विक्रम सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष देहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया. थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा किया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS