<
Categories: देश

Cyclone Ditwah : भारत की ओर बढ़ा ‘दित्वा’, क‌ई इलाकों में रेड अलर्ट, NDRF-SDRF की बचाव‌ टीमें रेडी, चेन्नई में 82 उड़ानें रद्द, नहीं चल रहीं ट्रेनें!

Cyclone Ditwah Tracker: चक्रवात ‘दित्वा’ भारत की नजदीक आता जा रहा है. इसके करीब आने से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और लगातार बारिश हो रही है.

Ditwah Cyclone: चक्रवात ‘दित्‍वा‘ (Ditwah Cyclone) श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद अब भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है. इसका सीधा असर दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के इलकों में भी नजरआ रहा है. रविवार, 30 नवंबर की शामत तूफान की तीव्रता काफी ज्यादा बढ़ सकती है. तूफान के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है. चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को करीब 35 उड़ाने रद्द की गई. वहीं रविवार को 47 उड़ानों को स्थगित कर दिया है. वहीं केंद्रिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तूफान को गंभीरता से लेते हुए रेलवे की तैयारियों के समीक्षा की. साथ ही रेलवे बोर्ड, जोन और डिवीजन स्तर पर वॉर रूम भी एक्टिव कर दिए हैं. उड़ानों के साथ-साथ कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं. 

दक्षिण राज्यों में येलो अलर्ट जारी

चेन्नई समेत तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों के लिए अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. IMD के मुताबिक, हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. वहीं मिलनाडु और पुडुचेरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. चक्रवात दितवाह के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए वडोदरा, गुजरात से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है.

मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, “चक्रवाती तूफान दितवाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर पिछले 6 घंटों में 05 kmph की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और कल, 29 नवंबर 2025 को 2330 बजे IST पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर, लैटीट्यूड 10.7°N और लॉन्गीट्यूड 80.6°E के पास, वेदारण्यम (भारत) से लगभग 90 km पूर्व-उत्तर-पूर्व में, कराईकल (भारत) से 90 km पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, जाफना (श्रीलंका) से 130 km उत्तर-उत्तर-पूर्व में, पुडुचेरी (भारत) से 160 km दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई (भारत) से 260 km दक्षिण में केंद्रित था. अगले 24 घंटों में इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पैरेलल लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते हुए, साइक्लोनिक तूफ़ान आज, यानी 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी कोस्टलाइन से कम से कम 50 km और 25 km की दूरी पर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर केंद्रित होगा.“

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST