<

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे की फोटो और फर्जी जानकारी वाली टेस्ट एप्लीकेशन से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम तब सवालों के घेरे में आ गया, जब एक गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. NSUI के राज्य उपाध्यक्ष रवि परमार ने दावा किया कि उन्होंने नकली जानकारी, खाली डॉक्यूमेंट्स और गधे की फोटो वाली एक टेस्ट एप्लीकेशन जमा करके ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रोसेस की कमियों को उजागर किया और सर्टिफिकेट मंजूरी की प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कमियों को उजागर किया

परमार ने बताया कि उन्होंने ‘MPNRC की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की कमियों की जांच करने के लिए एक टेस्ट के तौर पर एप्लीकेशन जमा की थी. एप्लीकेशन में नाम ‘Donkey’ (गधा) डाला गया, फोटो सेक्शन में गधे की फोटो अपलोड की गई, और माता-पिता के नाम वाले कॉलम में ‘Donkey’s Father’ और ‘Donkey’s Mother’ लिखा गया. जाति वाले कॉलम में ‘Animal’ (जानवर) लिखा गया, जबकि पता भी मनमाने ढंग से भरा गया. इतनी गलत जानकारी के बावजूद, काउंसिल ने नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया.

whatsappimage20260930at70849am

नर्सिंग सर्टिफिकेट के लिए हेराफेरी

परमार के अनुसार, उन्होंने एप्लीकेशन में ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर भोपाल नर्सिंग कॉलेज और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) को चुना. उन्होंने ’10वीं और 12वीं कक्षा के मार्क्स और रोल नंबर भी मनमाने ढंग से भरे’. उन्होंने दावा किया कि ‘असल ट्रेनिंग पूरी होने का सबूत और डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट अपलोड करने के बजाय, कागज की दो खाली शीट अपलोड की गईं. ₹2,050 की ऑनलाइन फीस भरने के बाद, लगभग पांच मिनट के भीतर 25 सितंबर को नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया’.परमार ने सर्टिफिकेट दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और डिजिटल सिग्नेचर की जानकारी थी.

ये भी पढ़ें:  अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

नर्सिंग सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन प्रोसेस पर सवाल

परमार ने आरोप लगाया कि इस घटना ने MPNRC के ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम की गंभीर कमियों को उजागर किया है. उन्होंने कहा कि ‘अगर बिना सही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी किए जा सकते हैं, तो इससे फर्जी रजिस्ट्रेशन का गलत इस्तेमाल हो सकता है’. उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘इस मामले को लेकर MPNRC की चेयरपर्सन बीनू कुशवाहा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. परमार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम को मैनेज करने वाली एजेंसी, MP ऑनलाइन की भूमिका की जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें: CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST