Ratlam Suicide News: एमपी के रतलाम में बेटी से रेप आरोपी पिता ने हवालात में आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजन थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के साथ-साथ झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रतलाम में बेटी से रेप के आरोपी ने की आत्महत्या
Ratlam Suicide: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में हवालात में बंद पिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि यह घटना नामली थाने में बुधवार देर रात हुई. पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात ही गिरफ्तार किया था. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) किशोर पाटनवाला ने बताया कि आरोपी (38) के खिलाफ उसी की 16 साल की बेटी ने बुधवार को थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था.
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के आरोपी का शव शौचालय से जुड़े नल के पाइप पर लटका मिला. पाटनवाला ने बताया कि आरोपी ने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की. ग्रामीण उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक सोनकर ने बताया कि हवालात में आत्महत्या के मामले में सभी पहलुओं के तहत जांच की जा रही है.
वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रात करीब 3 बजे तक हवालात में बैठा नजर आया. सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी पर मौजूद बंदी गृह प्रभारी ने फुटेज देखा तो आरोपी फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया. मौके पर पहुंचकर पाया गया कि उसने पानी के पाइप और अपने कपड़े के नाड़े की मदद से फांसी लगाई थी. इसके बाद हवालात में ही शव का प्राथमिक परीक्षण किया गया और फिर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
दूसरी तरफ घटना के बाद मृतक के परिजन थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के साथ-साथ झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि मृतक ने पहले ही ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उसकी बेटी ने मां के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराई.
मृतक की मां और बहन ने भी पत्नी, बेटी और साले पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, बेटी और साले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…