Live TV
Search
Home > क्राइम > MP: बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, पकड़े जाने पर हवालात में किया ऐसा काम, पुलिस रह गई सन्न, परिजनों ने किया ये दावा

MP: बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, पकड़े जाने पर हवालात में किया ऐसा काम, पुलिस रह गई सन्न, परिजनों ने किया ये दावा

Ratlam Suicide News: एमपी के रतलाम में बेटी से रेप आरोपी पिता ने हवालात में आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजन थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के साथ-साथ झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 16, 2026 20:41:46 IST

Mobile Ads 1x1

Ratlam Suicide: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में हवालात में बंद पिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि यह घटना नामली थाने में बुधवार देर रात हुई. पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात ही गिरफ्तार किया था. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) किशोर पाटनवाला ने बताया कि आरोपी (38) के खिलाफ उसी की 16 साल की बेटी ने बुधवार को थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के आरोपी का शव शौचालय से जुड़े नल के पाइप पर लटका मिला. पाटनवाला ने बताया कि आरोपी ने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की. ग्रामीण उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक सोनकर ने बताया कि हवालात में आत्महत्या के मामले में सभी पहलुओं के तहत जांच की जा रही है.

सीसीटीवी में हवालात में बैठा नजर आया था शख्स

वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रात करीब 3 बजे तक हवालात में बैठा नजर आया. सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी पर मौजूद बंदी गृह प्रभारी ने फुटेज देखा तो आरोपी फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया. मौके पर पहुंचकर पाया गया कि उसने पानी के पाइप और अपने कपड़े के नाड़े की मदद से फांसी लगाई थी. इसके बाद हवालात में ही शव का प्राथमिक परीक्षण किया गया और फिर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

मृतक के परिजन ने लगाए बड़े आरोप

दूसरी तरफ घटना के बाद मृतक के परिजन थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के साथ-साथ झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि मृतक ने पहले ही ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उसकी बेटी ने मां के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराई.

पत्नी, बेटी और साले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया

मृतक की मां और बहन ने भी पत्नी, बेटी और साले पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, बेटी और साले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.

MORE NEWS