<

Chitrakoot Gangrape: खेत में भाई को अर्धनग्न हालत में मिली बहन, उठा ले गए थे लड़के, मुंह में… फिर पुलिस बोली- ‘तुम्हारा तो कपड़ा तक…’

Chitrakoot Gangrape Case: यूपी के चित्रकूट में गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या मामले में परिजन की तहरीर पर गांव के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है. एसपी ने कहा है कि जांच में यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Chitrakoot Gangrape News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की के आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अपने घर में अनुसूचित जाति की 17 साल की एक लड़की ने फांसी लगा ली और उसके परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि होली के दिन लड़की की मां ने उसकी बेटी को जबरन रंग लगाए जाने की मौखिक शिकायत कर कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही थी और इस संबंध में दो पन्नों में लिखकर भी दिया था.

एसपी ने बताया कि इसके साथ ही लड़की के माता-पिता ने इस मामले में ‘कार्रवाई नहीं चाहने’ के वीडियो बयान भी दर्ज करवाए थे, जो पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि लड़की के आत्महत्या करने के बाद परिजन की तहरीर पर गांव के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जांच में यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं चित्रकूट सदर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पीड़ित परिवार से भेंट करने के बाद कहा कि दलित लड़की के साथ होली के दिन हुई गैंगरेप की घटना को पुलिस ने छुपाने का काम किया है, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है. उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और कानूनी संरक्षण दिए जाने तथा कथित लापरवाही के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है.

खेत में अर्धनग्न हालत में थी लड़की

इसस पहले पीड़ित परिवार ने कहा था कि बीते 4 मार्च को उनकी बेटी होली वाले दिन घर से कुछ दूर पानी भरने के लिए गई हुई थी. तभी गांव के तीन लड़के उसे पकड़ अरहर के खेत में उठा ले गए और वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया था. जब उसकी बेटी पानी लेकर घर नहीं पहुंची, तो उसका छोटा भाई उसे ढूंढने के लिए खेत तरफ गया तो पीड़िता खेत में अर्धनग्न हालत में थी.

‘तुम्हारा तो कपड़ा तक नहीं फटा है’

परिवार ने बताया कि उसने इस बात की जानकारी दी, तो पीड़ित छात्रा को लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी. पीड़िता की मां का आरोप है कि ‘थाने में बेटी से पुलिस मैडम ने कहा था कि तुम्हारा तो कपड़ा तक नहीं फटा है, कोई चोट भी नहीं, हम कैसे मानें, मुकदमा दर्ज कराओगी तो शादी भी नहीं होगी.’

आरोप है कि पुलिस ने हलकी धाराओं में केस लिखवाने की बात कही, जिसके बाद तीनों आरोपियों के जबरन रंग लगाने की तहरीर लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें थाने से लौटा दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST

IND VS WI: कौन हैं जम्मू और कश्मीर के स्टार पेसर औकिब नबी? जिन्होंने भारतीय टीम में किया डेब्यू; हैरान कर देने वाले हैं कारनामें

Auqib Nabi Debut: जम्मू कश्मीर से आने वाले राइट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज आकिब नबी…

Last Updated: September 30, 2026 13:48:41 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST