Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Shivpuri Car Accident: महाकाल जा रहे दोस्तों की कार पलटी, एक की दर्दनाक मौत, 2 युवतियों समेत 4 घायल

Shivpuri Car Accident: महाकाल जा रहे दोस्तों की कार पलटी, एक की दर्दनाक मौत, 2 युवतियों समेत 4 घायल

Shivpuri Car Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार देर रात को भयानक हादसा हो गया. महाकाल दर्शन करने के लिए जा रहे दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 युवतियों समेत 4 घायल हो गए.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 13:50:01 IST

Mobile Ads 1x1
Shivpuri Car Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक UP 80 FV 2581 में सवार पांच दोस्त आगरा से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. शिवपुरी के पास खराब सड़क और वन-वे व्यवस्था के चलते तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.
 
हादसे में मयंक भदौरिया (26, आगरा) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, प्रियांशी राठौर (28, आगरा) और प्रवीण सिंह (28, आगरा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है. 
 
अन्य घायल अभय सिंह (21, नोएडा) और दीक्षा सेनी (28, हनुमानगढ़, राजस्थान) का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS