<

Viral Video: जूते बचाने के लिए बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ गया पटवारी! लाचार व्यक्ति ने ऐसे पार कराया कीचड़ भरा रास्ता, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Sidhi Patwari Viral Video: सीधी में पटवारी नीलेश नामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पानी और कीचड़ से भरे रास्ते को पार करने के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार नजर आए. मामला बढ़ा तो प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया. आखिर पूरा मामला क्या है? यहां पढ़िए पूरी कहानी...

कई बार कुछ तस्वीरें बिना कुछ बोले भी ऐसा बहुत कुछ कह जाती हैं, जो सीधे इंसान के दिल में चुभ जाता है. मध्य प्रदेश के सीधी जिले से आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का कलेजा छलनी कर रही है.

तस्वीर एक मजबूर बुजुर्ग की है और उसके कंधों पर सवार है सिस्टम का वो अहंकार, जिसे इंसानियत का जरा भी खौफ नहीं. एक तरफ वो बूढ़ा बाप, जो अपनों के हक और सरकारी मदद की उम्मीद में कीचड़ में उतरने को मजबूर है, तो दूसरी तरफ अपने चमचमाते जूते खराब होने के डर से उसकी पीठ पर चढ़े बैठे पटवारी साहब. 

आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच…

पटवारी साहब कीचड़ पार करने के लिए बुजुर्ग की पीठ पर सवार

दरअसल, मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और प्रशासनिक रवैये पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्व विभाग के पटवारी साहब कीचड़ पार करने के लिए एक बुजुर्ग ग्रामीण की पीठ पर सवार नजर आ रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

दावा है कि यह वीडियो सीधी जिले की माता ग्राम पंचायत का है. वीडियो में दिख रहे पटवारी का नाम नीलेश नामदेव बताया जा रहा है, जो गांव के ही बुजुर्ग ललवा केवट के घर और जमीन का जायजा लेने जा रहे थे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब एक साल पहले कड़ाके की ठंड के दौरान जंगली जानवरों और भालुओं ने 65 वर्षीय बुजुर्ग ललवा केवट की फसलों को रौंद दिया था और उनके घर को भी काफी नुकसान पहुंचाया था. इसी नुकसान का मुआयना करने और सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के लिए पटवारी नीलेश नामदेव वहां पहुंचे थे.

जूते न भीगें, इसलिए बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ा पटवारी?

आरोप है कि रास्ते में कीचड़ को पार करते वक्त पटवारी साहब को चिंता थी कि कहीं उनके जूते और कपड़े गीले न हो जाएं. उन्होंने बुजुर्ग ललवा केवट के सामने शर्त रख दी कि अगर वे उन्हें अपनी पीठ पर उठाकर नदी पार कराएंगे, तभी वे उनके घर और जमीन का सर्वे करने आगे जाएंगे. लाचार बुजुर्ग को मजबूरी में पटवारी साहब को अपनी पीठ पर लादकर नदी पार करानी पड़ी.

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक तरफ जहां पटवारी के इस गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय रवैये की चौतरफा निंदा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठी. जिसके बाद पटवारी को निलंबित किए जाने की खबर है 

बीते दिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा, ‘वीडियो अभी सामने आया है और इसकी जांच की जा रही है. शिकायत मिलने और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST

कार में शव और कमरे में सुसाइड नोट…, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 1, 2026 11:58:35 IST

WhatsApp Parental Controls: अब माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के व्हाट्सएप पर नजर, लेकिन नहीं पढ़ पाएंगे पर्सनल चैट!

व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…

Last Updated: October 1, 2026 11:44:59 IST

UP SI Recruitment 2025: नियुक्ति पत्र पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, बदली Answer Key को लेकर विवाद, 10.77 लाख कैंडिडेट ने दिया था एग्जाम

UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा विज्ञापित…

Last Updated: October 1, 2026 11:36:13 IST

Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…

Last Updated: October 1, 2026 11:20:22 IST

जिस मैच में रोहित ने लगाया शतक, उसे क्रिकेट नहीं मानते गौतम गंभीर! कहा-‘आपके लिए यह शानदार है लेकिन मेरे लिए…’

Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…

Last Updated: October 1, 2026 11:10:26 IST