Bollywood Retro Song: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी की काफी डिमांड थी. सनी देओल की फिल्म घातक को काफी पसंद किया गया लेकिन इससे ज्यादा पसंद किया गया ममता कुलकर्णी का आइटम सॉन्ग.
ममता कुलकर्णी का सदाबहार गाना
Bollywood Retro Song: 90 के दशक की फिल्मों को याद किया जाए और ममता कुलकर्णी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. उस दौर में ममता अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए काफी लोकप्रिय थीं. उनकी कई फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया लेकिन कुछ गाने ऐसे रहे, जिन्होंने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया. ऐसा ही एक गाना साल 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ का था, जो आज भी पार्टी और शादी समारोहों में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
सनी देओल की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ‘कोई जाए तो ले आए’ गाने में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी भले ही गंभीर थी लेकिन यह गाना अपने चुलबुले अंदाज और जबरदस्त बीट्स की वजह से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा. ममता के डांस और ग्लैमरस अंदाज ने गाने में ऐसा रंग भरा कि यह फिल्म से अलग भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया. आज भी 90s के गानों की प्लेलिस्ट में यह गाना सुनाई दे जाए तो पुराने दौर की यादें ताजा हो जाती हैं. खासकर शादी और पार्टियों में इसके बजते ही डांस फ्लोर पर माहौल बन जाता है. यही वजह है कि इसे ममता कुलकर्णी के यादगार डांस नंबर्स में गिना जाता है.
‘कोई जाए तो ले आए’ को अलका याग्निक और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी थी. गाने के संगीत की जिम्मेदारी अनु मलिक ने संभाली थी और इसके बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे. इन दिग्गजों के शानदार मेल ने गाने को ऐसा अंदाज दिया, जो उस दौर के बाकी गानों से काफी अलग था.
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘घातक’ में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेंजोंगपा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने अपनी कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों पर असर छोड़ा लेकिन ममता कुलकर्णी का यह गाना अपनी अलग वजह से लोकप्रिय हुआ. करीब तीन दशक बीतने के बाद भी जब ‘कोई जाए तो ले आए’ बजता है, तो 90s का वही रंग लौटता हुआ महसूस होता है.
Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…
Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…
Gold Rate Today 1 October 2026: MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06%…
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…