Live TV
Search
Home > क्राइम > पुरानी रंजिश या प्रोफेशनल दुश्मनी? इंजीनियर के सिर में गोली मारके रफूचक्कर हुए नकाबपोश, CCTV ने उड़ाए होश

पुरानी रंजिश या प्रोफेशनल दुश्मनी? इंजीनियर के सिर में गोली मारके रफूचक्कर हुए नकाबपोश, CCTV ने उड़ाए होश

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की सख्ती से जांच कर रही है. इस मामले में कई जगह नाकेबंदी भी की गई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. जानें क्यों इंजीनियर के खून के प्यासे हुए बदमाश? क्या इसके पीछे कोई रंजिश है?

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 16:42:26 IST

Mobile Ads 1x1

मध्य प्रदेश की न्यायधानी और संस्कारधानी कहा जाने वाला शहर जबलपुर आज एक बार फिर गोलियों की गूँज से दहल उठा. शहर के रांझी थाना अंतर्गत संजय नगर क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने स्थानीय निवासियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है. बेखौफ बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया और सिर में गोली मारकर फरार हो गए.

नकाबपोशों ने रोका रास्ता

जानकारी के मुताबिक, रांझी के बड़ा पत्थर इलाके में रहने वाले क्लेरिंस पेशे से सिविल इंजीनियर हैं. रोज की तरह आज सुबह करीब 8:00 बजे वे अपनी बाइक (क्रमांक MP 20 NW 1145) पर सवार होकर अपने काम के सिलसिले में घर से निकले थे. जैसे ही वे संजय नगर के पास पहुँचे, वहाँ पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका. 

गोली दागते ही रफूचक्कर बदमाश

इससे पहले कि क्लेरिंस कुछ समझ पाते, हमलावरों ने अपनी पिस्तौल निकाली और उनके सिर पर बेहद करीब से गोली दाग दी. गोली लगते ही क्लेरिंस लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी तेज रफ्तार बाइक से गलियों के रास्ते रफूचक्कर हो गए. सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही शुरू हो चुकी थी, जिससे घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

इंजीनियर की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी (CSP) सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. पुलिस ने सबसे पहले घायल इंजीनियर को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुँचाया. डॉक्टरों के अनुसार, गोली सिर में लगने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे फिलहाल वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.

पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

पुलिस की शुरुआती जांच में एक महत्वपूर्ण कामयाबी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के रूप में हाथ लगी है. घटनास्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक बाइक पर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के हुलिए और बाइक के नंबर की पहचान शुरू कर दी है.

पुलिस को पुरानी रंजिश का शक

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह हमला जिस तरह से ‘पॉइंट ब्लैंक रेंज’ से किया गया है, उससे यह साफ होता है कि हमलावर हत्या के इरादे से ही आए थे. प्रारंभिक जांच में इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस क्लेरिंस के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और उनके पेशेवर संबंधों की भी पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या हाल के दिनों में उनका किसी से कोई विवाद हुआ था.

पुलिस ने की नाकेबंदी

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे जबलपुर शहर, विशेषकर रांझी और उससे लगे इलाकों में सघन नाकेबंदी कर दी गई है. संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है, क्योंकि दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी वारदात अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाती है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS