Meerut News: मेरठ में बकरीद से पहले एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर चेतावनी दी, कि अगर क्षेत्र में किसी प्रकार भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो संपति कुर्की समेत गैंगस्टर एक्ट में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मेरठ में बकरीद से पहले पुलिस का कड़ा रुख सामने आया. शहर के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बदमाश के घर पहुंचकर उसके परिजनों के चेताते हुए नजर आ रहे है. वहां बदमाश तो नहीं मिला, लेकिन उसका भाई आमिर मौजूद था.
आईपीएस विनायक गोपाल भोंसले का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में एसपी सिटी कहते नजर आ रहें कि अगर किसी ने भी शहर की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी. उन्होनें सलमान के आलीशान मकान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपराध के दम पर बनाई गई संपति भी कुर्क कर ली जाएगी. इसके साथ ही संपति कुर्की, आर्थिक दंड और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सलमान एक चिन्हित अपराधी है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. एस पी सिटी का कहना है कि ऐसे अपराधियों और उनके नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए है.
जानिए IPS विनायक गोपाल भोंसले के बारे में
विनायक गोपाल भोंसले साल 2022 बैच के IPS अधिकारी है. वह मूल रुप से महाराष्ट्र के पुणे के निवासी है. उन्होनें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की है. मेरठ में एसपी सिटी के पद पर तैनाती से पहले वह सीतापुर में अपर पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्य कर चुके है. विनायक भोंसले अपनी सख्त कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठ छवि के लिए पहचाने जाते रहे है. अपराध और कानून व्यवस्था के मामलों में उनका तेज और सख्त रवैया अक्सर चर्चा में रहता है.