Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > हाथरस में सनसनी: घर में सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव, गांव में भारी आक्रोश

हाथरस में सनसनी: घर में सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव, गांव में भारी आक्रोश

हाथरस जंक्शन के पहाड़पुर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग जगदीश चंद्र शर्मा का शव घर में चारपाई पर लहूलुहान मिला. इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है. जानें क्या है पूरा मामला?

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 13:27:57 IST

Mobile Ads 1x1

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में उनके ही घर में चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मिला. मृतक की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया.

पुलिस से जांच की मांग

बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन बुजुर्ग को देखने पहुंचे, तो वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़े मिले. यह दृश्य देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इस घटना को हत्या मानते हुए पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है.

पोस्टमार्डम से खुलेंगे राज़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

गांव में दहशत

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.  रंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच सामने लाने की मांग कर रहे हैं.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS