Live TV
Search
Home > क्राइम > Neeraj Grover Murder Case: पहले मंगेतर ने किए शव के 300 टुकड़े, फिर मशहूर एक्ट्रेस ने उसी कमरे में दो बार बनाए शारीरिक संबंध

Neeraj Grover Murder Case: पहले मंगेतर ने किए शव के 300 टुकड़े, फिर मशहूर एक्ट्रेस ने उसी कमरे में दो बार बनाए शारीरिक संबंध

Neeraj Grover Murder Case:  पुलिस की कड़ी पूछताछ में मारिया ने खुद गुनाह कबूल किया कि उस दिन जेरोम मैथ्यू ने नीरज ग्रोवर की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे.  इसके बाद दोनों ने डेडबॉडी के सामने ही शारीरिक संबंध बनाए.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 21, 2026 10:47:08 IST

Mobile Ads 1x1

Neeraj Grover Murder Case: वर्ष 2016 में भारतीय अदालत ने टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े नीरज ग्रोवर हत्याकांड में कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसैराज को तीन साल, जबकि उसके मंगेतर एमिल जेरोम को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. एक ओर जहां एमिल जेरोम की सजा पूरी होने में कुछ महीने शेष हैं तो मारिया सुसैराज अपनी सजा पूरी हो चुकी है. इस स्टोरी में हम बताएंगे नीरज ग्रोवर का सनसनीखेज हत्याकांड जब बॉयफ्रेंड का शव पड़ा हुआ था और उसके सामने ही मंगेतर के साथ एक्ट्रेस मारिया सुसैराज ने शारीरिक संबंध बनाए. दरिंदगी यही पर नहीं रुकी बल्कि दोनों ने मिलकर शव के कई टुकड़े किए और फिर आग लगी दी.

7 मई, 2008 को हुई थी नीरज की हत्या, शव के किए 300 टुकड़े

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि नीरज ग्रोवर की हत्या 7 मई, 2008 को की गई थी. नीरज की हत्या के बाद शव के 300 टुकड़े किए गए थे. इसके बाद शवों के टुकड़ों को बैग में पैक कर शहर से दूर ले जाकर जला दिया था. यहां पर बता दें कि नीरज ग्रोवर जानेमाने प्रोडक्शन हाउस में बतौर मीडिया एग्जक्यूटिव कार्यरत थे, जबकि मारिया सुसैराज कन्नड़ फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस अपने पांव जमाने में जुटी थीं. नीरज इंसानियत के नाते मारिया को उनकी प्रोफेशनल लाइफ में मदद कर रहे थे, यह जाने हुए कि उसका एक मंगेतर है. 

हत्या के बाद खुद दर्ज कराई FIR

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि नीरज ग्रोवर की हत्या के बाद ख़ुद मारिया सुसैराज ने अपने मंगेतर के साथ की थी. इसके बाद मुंबई के मलाड पुलिस थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जांच शुरू हुई तो इस हत्याकांड में मारिया सुसैराज और उसके मंगेतर जेरोम मैथ्यू को गिरफ्तार किया. मैथ्यू ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे शक था कि नीरज ग्रोवर और उसकी मंगेतर मारिया के बीच नाजायज रिश्ता है. 

6 मई से शुरू हुई कहानी 

जांच में सामने आया था  6 मई, 2008 को मारिया सुसैराज मलाड में अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रही थीं. नीरज ने सामान शिफ्ट कराने में मदद की. रात ज्यादा होने पर वहीं रुक गए. अगले दिन 7 मई को मारिया सुसैराज का मंगेतर मैथ्यू जेरोम अचानक फ्लैट में आ गया. मैथ्यू जेरोम नेवी में लेफ्टिनेंट ऑफिसर था. मारिया के बेडरुम में नीरज को देख मैथ्यू जेरोम ने आपा खो दिया. बहस के दौरान मैथ्यू ने घर में रखे चाकू से नीरज पर हमला कर दिया. सेहत में कहीं ज्यादा मजबूत मैथ्यू हावी हो गया और कुछ ही देर में नीरज पर धारदार चाकू से इतने हमले किये कि उसकी वहीं मौत हो गई.

दो बार अपनी गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध

हत्या के बाद मारिया अपने मंगेतर के पक्ष में खड़ी हो गई. इसके बाद मैथ्यू के साथ मिलकर मारिया ने नीरज की लाश के 300 टुकड़े कर तीन अलग-अलग थैलों में भर दिया. हद तो तब हो गई जब नीरज की डेडबॉडी के सामने ही मारिया सुसैराज ने उसी फ्लैट में अपने मंगेतर के साथ दो बार संबंध भी बनाए. इसके बाद शव के टुकड़े नजदीक के जंगल में फेंक दिए. 

आखिर क्यों आया मैथ्यू को गुस्सा

यह भी कहा जाता है कि मैथ्यू ने मारिया के बेडरूम में नीरज को नग्न अवस्था में देखा. इसके बाद ही  मैथ्यू ने रसोईघर में रखे चाकू से नीरज पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे मैथ्यू और मारिया ने संबंध बनाए. दिनभर वह लाश ठिकाने लगाते रहे. इसके बाद  रात करीब 9.30 बजे फिर दोनों ने दोबारा संबंध बनाए. 

MORE NEWS