Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ज्वेलरी शॉप में बैठकर दो लोग बात कर रहे हैं. अचानक उनमें से एक युवक दूसरे की आंखों में पेपर स्प्रे छिड़कता है और भाग जाता है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी इस दौरान 30 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गया है. बता दें कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 इलाके में हुई इस लूट की घटना से सबको हैरान कर दिया है. इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
घटना समयपुर बादली इलाके की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है. फुटेज में संदिग्ध दुकान के भीतर दिखाई देता है. शुरुआत में वह दुकानदार से बातचीत करता नजर आता है और काफी सामान्य तरीके से पेश आता है.
🚨 DELHI : A jewellery shop in Rohini Sector 18, near Samaypur Badli, was reportedly robbed of jewellery worth ₹30 lakh. CCTV footage of the incident has surfaced online. pic.twitter.com/bljjTSY1ri
— indiainlast24hr (@indiain24hr) October 3, 2026
पहले बातचीत, फिर पेपर स्प्रे
बताया जा रहा है कि कुछ देर बातचीत के बाद संदिग्ध ने अचानक दुकानदार को निशाना बनाया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उसने दुकानदार की आंखों में कोई स्प्रे छिड़क दिया. शुरुआती रिपोर्टों में इसे पेपर स्प्रे होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी. आरोप है कि बदमाश ने हथियार दिखाकर दुकानदार को डराया और काउंटर में रखे गहने समेटने लगा. कुछ ही समय में उसने बड़ी मात्रा में ज्वेलरी अपने कब्जे में ली और वहां से फरार हो गया.
30 लाख के गहने ले जाने का दावा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान से करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने लूटे गए हैं. हालांकि लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत और पूरी सूची पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या, घर में ही जलाया शव, फिर यमुना में बहाईं हड्डियां; ऐसे खुला खौफनाक राज