<
Categories: देश

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति बाइक लेकर होटल में घुस जाता है. फिर वहां मौजूद लोगों के साथ बद्तमीजी करता है. इतना ही नहीं वो एक महिला ग्राहक को भी परेशान करता है.

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया एक कथित वीडियो इन दिनों कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. न्यू रेनापुर नाका इलाके के एक होटल में मंगलवार रात हुई एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. आरोप है कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर होटल के अंदर घुस गया और वहां जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर होटल संचालक को दो दिन के भीतर होटल बंद करने की धमकी भी दी.

मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि मामला विवेकानंद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र का है. पहले एक व्यक्ति बाइक लेकर होटल में घुस जाता है. इससे होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कहा जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला ग्राहक के साथ बदसलूकी की और वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की. उसने पास रखे काउंटर्स में भी लात मारकर उसे गिरा दिया. इसके बाद वो कपड़े उतारकर वहां मौजूद लोगों के साथ बद्तमीजी करने लगा.

शराब के नशे में तोड़फोड़

घटना को लेकर लगाए गए आरोपों में यह भी कहा जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था. आरोप है कि उसने होटल के अंदर सामान के साथ तोड़फोड़ की और काफी देर तक हंगामा करता रहा. गाड़ी को होटल के अंदर तक ले जाने की बात ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई.

ये भी पढ़ें: रैपीडो बाइक, पानी को बोतल और दुकान की फोटो; नोएडा से लापता बाउंसर की दिल्ली में कैसे हुई हत्या? नाले में खून से लथपथ मिली लाश

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST

Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा…

Last Updated: October 5, 2026 16:02:56 IST