Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में व्यक्ति अपनी आपबीती सुन रहा है. उसने बताया कि 2000 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी,लेकिन शादी में एक मेहमान तक नहीं आया. इसके पीछे का कारण भी व्यक्ति ने बताया. इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जानें आखिर क्या है मामला-
शादी का खाना खाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना! राजस्थान में पंचों की दबंगई देख कांप जाएगी रूह, फूट-फूटकर रोया पीड़ित पिता
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पंचों के कहर की आपबीती सुना रहा है. इस वीडियो में शख्स ने बताया कि हमने बच्चों की शादी के लिए करीब 2000 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की थी, लोगों को बुलावा भी भेजा था, लेकिन पंचों के डर से कोई भी शादी में नहीं आया. इतना ही नहीं, शादी का खाना खाने पर 5 लाख का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई. ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
इंटरनेट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भीनमाल (जालौर) में एक परिवार ने बच्चों की शादी के उपलक्ष्य में 2,000 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी, लेकिन सामाजिक दबाव और पंचायत के डर से एक भी मेहमान खाना खाने नहीं आया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोगों को 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई है.
ये वीडियो 23 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया गया है, जिसमें समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों ने परिवार का बहिष्कार किया, जिसके कारण दूसरे लोग भी शादी में नहीं आए. वीडियो में व्यक्ति के बताए मुताबिक, हमने सभी को आमंत्रित किया था और व्यवस्था भी की थी, लेकिन आज 3 दिन हो गए हैं. शादी में कोई नहीं आया. व्यक्ति कहता है कि यदि हमसे कोई गलती हुई थी तो बता देते. कम से कम इतना बड़ा नुकसान तो नहीं उठाना पड़ता
उन्होंने बताया कि 20 को लड़की की और 21 को लड़के की शादी थी, जिसके लिए सारे इंतजाम किए गए थे. यदि हमारी कोई गलती थी तो समाज के प्रभावशाली लोग या पंच हमें दंड दे सकते थे या बता सकते थे.
ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज कलेक्ट कर चुकी है. इस मामले पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा है कि जिन पंचों के घर पर कोई सुनता है, वो लोगों पर जुर्माना लगाते घूमते हैं. वहीं एक यूजर ने कहा है कि पंच और सरकार का कानून सिर्फ गरीब पर ही लागू होता है. एक यूजर ने पंचों की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें:- Viral Video: 7 समंदर पार से आई रशियन बहू, पाकिस्तानी शौहर के साथ ऐसे बिता रही जिंदगी, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…