Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Rajasthan News: मरा या फिर बचा जिंदा! 5 फीट लंबे युवक के डाल दिया था 4ft का शॉवर पाइप; फिर जो हुआ…

Rajasthan News: मरा या फिर बचा जिंदा! 5 फीट लंबे युवक के डाल दिया था 4ft का शॉवर पाइप; फिर जो हुआ…

Rajasthan News: जोधपुर में विवाद के बाद युवक के पेट में 4 फीट लंबी शॉवर पाइप फंस गई. मथुरादास अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी से पाइप निकाली, मरीज की हालत में सुधार है.

Written By:
Published: November 23, 2026 12:12:36 IST
Last Updated: November 23, 2026 12:12:36 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद दुर्लभ और हैरान करने वाला मेडिकल मामला सामने आया है. यहां एक युवक के पेट से करीब 4 फीट लंबी शॉवर पाइप निकाली गई. मामला जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल का है, जहां डॉक्टरों ने समय पर सर्जरी करके युवक की जान बचा ली. बताया जा रहा है कि युवक का किसी से आपसी विवाद हो गया था. इसी दौरान बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली करीब साढ़े तीन से चार फीट लंबी शॉवर पाइप उसके मलद्वार के रास्ते शरीर के अंदर चली गई. पाइप बड़ी आंत को नुकसान पहुंचाते हुए पेट के अंदर तक पहुंच गई और वहीं फंस गई. युवक को तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि पाइप काफी अंदर तक जा चुकी है.

क्यों था मामला इतना खतरनाक?

डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में बाहरी चीज के फंसने पर सबसे बड़ा खतरा आंत के फटने और पेट में इंफेक्शन फैलने का होता है. इस मामले में भी पाइप ने बड़ी आंत को नुकसान पहुंचा दिया था. पाइप शरीर के कई जरूरी अंगों और खून की नसों के बहुत पास पहुंच गई थी. अगर पाइप थोड़ी भी अलग दिशा में बढ़ती तो यूरेटर, एओर्टा और अन्य प्रमुख ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंच सकता था. समय पर इलाज नहीं मिलता तो ज्यादा ब्लीडिंग, खतरनाक इंफेक्शन और कई अंगों के फेल होने का खतरा था. कुछ ही मिनटों में जान पर भी बन सकती थी.

ऑपरेशन में ऐसे निकाली गई पाइप

जांच और स्कैन के बाद डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का फैसला किया. ऑपरेशन के दौरान आंत में नियंत्रित चीरा लगाकर करीब 4 फीट लंबी पाइप को बहुत सावधानी से बाहर निकाला गया. साथ ही क्षतिग्रस्त आंत का भी इलाज किया गया. डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि पाइप निकालते समय आसपास के अंगों और नसों को कोई नुकसान न पहुंचे. ऑपरेशन सफल रहा. सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका आगे का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें:  Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

खुद निकालने की कोशिश न करें

डॉक्टरों का कहना है कि शरीर के किसी भी प्राकृतिक मार्ग में कोई बाहरी चीज फंस जाए तो उसे खुद निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. कई लोग शर्म या घबराहट में घर पर ही चीज को खींचने लगते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है. इससे आंत फट सकती है, ब्लीडिंग हो सकती है और इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है. इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. एक्सपर्ट के अनुसार, मलद्वार के रास्ते शरीर में बाहरी चीज फंसने के मामले दुनिया भर में कभी-कभी सामने आते हैं, लेकिन 4 फीट लंबी पाइप का पेट तक पहुंच जाना बेहद असामान्य है. ऐसे मामलों में जान बचाने के लिए सही जांच, तुरंत इलाज और समय पर सर्जरी सबसे ज्यादा जरूरी होती है.

ये भी पढ़ें: बहरी और गूंगी लड़की का हुआ था रेप, दो महिने बाद मां और अपने ही भाई ने की हत्या; दिल दहला देने वाली है पीछे की वजह

MORE NEWS