TCS Nashik case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के बीपीओ को लेकर जारी जांच में युवतियों-महिलाओं और पुरुषों के साथ यौन शोषण को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. इस बीच हाल ही में शादी करने वाली महिला ने अपने पुरुष सहकर्मी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उसका कहना है कि उसके साथ काम करने वाला शख्स लगातार उससे गंदी बातें करता था. वह यहां तक पूछता था कि हनीमून पर क्या-क्या किया. यहां तक की जब भी मौका मिलता तो वह गलत तरीके से छूता था.
यहां पर बता दें कि नासिक पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (Special Investigation Team) ने लगातार इस मामले में जांच कर रही है और इसको लेकर खुलासे हो रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद अब तक टीसीएस बीपीओ में काम करने वाले 9 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यहां पर सिर्फ यौन शोषण ही नहीं होता था बल्कि कई महिलाओं का यहां तक कहना है कि यहां पर जबरन धर्मांतरण भी कराया जाता था.
नई नवेली दुल्हन की आपबीती
नई-नई शादी करने वाली युवती का कहना है कि उसके साथ पुरुष सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न की कोशिश करते थे और जबरन धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। नवविवाहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति पुणे में काम करता है और वह नासिक में अपनी ससुराल में रहती है. महिला का कहना है कि 20 जून, 2025 से वह नासिक टीसीएस बीपीओ में बतौर एसोसिएट काम कर रही थी.
टीम लीडर पूछने लगा निजी जिंदगी से जुड़े सवाल
ज्वाइनिंग के चौथे दिन यानी 24 जून 2025 को ट्रेनिंग शुरू हुई, जिसमें उसके ट्रेनर शाहरुख कुरैशी और जयेश गुंजाल लीडर थे. एक शख्स यानी लोन्स ब्रांच का टीम लीडर रजा मेमन अक्सर ट्रेनिंग रूम में आता था और उसकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछता था. जबकि उसका ट्रेनिंग या फिर महिला से कोई वास्ता नहीं था.
जानना चाहता था निजी जानकारी
पीड़िता के मुताबिक, रजा अक्सर उससे कहता था, ‘तुम्हारा पति दूर रहता है, तुम सब कैसे मैनेज करती हो? बातचीत के दौरान उसने मदद का भी ऑफर दिया. एक बार तो उसने यहां तक पूछा कि ‘तुम्हारी अभी-अभी शादी हुई है- हनीमून के लिए कहां गए थे? वहां क्या-क्या किया?’ उसकी आदतें और हरकतें नहीं रुकीं और वह लगातार इसी तरह निजी बातों पर टिप्पणी करता रहा.
यहां पर बता दें कि नासिक में BPO में कथित यौन उत्पीड़न और धार्मिक ज़बरदस्ती से जुड़े मामले में आठ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें से एक निदा खान है. खान ने शनिवार को नासिक सत्र न्यायालय में अग्रिम ज़मानत के लिए अर्जी दी, क्योंकि वह कथित तौर पर फरार चल रही है, जबकि नासिक पुलिस ने अन्य सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.