<

मौत का डॉक्टर! नर्स का रेप, सीढ़ियों पर लाश फेंक खुद हुआ रफूचक्कर, अब पुलिस तबीयत से करेगी इलाज

Udaipur ANM Nurse Death: नर्स की छोटी बहन अपनी आंखों के सामने मौत का मंजर देख घबरा गई. उसने बड़े भाई को फोन मिलाकर घटना की जानकारी दी. भाई ने रेप और मर्डर का डबल केस दर्ज कराया है, उसने बताया कि डॉक्टर ने शव को कार से बाहर निकालकर सीढ़ियों पर छोड दिया और खुद फरार हो गया. जानें पूरा मामला

Udaipur ANM Nurse Death: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादीशुदा डॉक्टर ने पहले नर्स के साथ दरिंदगी की और उसकी हत्या करके लाश को सीढ़ियों पर छोड़कर फरार हो गया. ये घटना उदयपुर जिले के कानोड़ जिले के एक कस्बे की बताई जा रही है, जहां एक एएनएम नर्स के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ रेप और मर्डर के डबल चार्ज रजिस्टर कराए हैं.

रात में हुआ था विवाद

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो मैरिड डॉक्टर एएनएम नर्स दोनों रिलेशनशिप में थे. रात करीब 11 बजे डॉक्टर की वाइफ का फोन आने पर एएनएम नर्स नाराज हो गई थी. नर्स नहीं चाहती थी कि डॉक्टर अपनी पत्नि से बात करे. ऐसे में नाराज नर्स ने मेन गेट बंद करके आत्महत्या कर ली.

डॉक्टर के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, जब वो पत्नि से बात करके वापस लौटा तो गेट बंद था. उसने खिड़की से झांका तो नर्स फंदे से लटकी मिला. डॉक्टर ने बताया कि उसने गेट तोड़ा, नर्स को फंदे से उतारा और उसकी छोटी बहन को फोन करके उसके घर सीकर ले जाने की बात कही.

फिर सीढ़ियों पर क्यों छोड़ी लाश?

रिपोर्ट्स की मानें तो छोटी बहन ने तुरंत इस घटना की सूचना अपने भाई को दी, जिसके बाद भाई ने डॉक्टर को फोन करके शव घर पर ही छोड़ने को कहा. ऐसे में डॉक्टर घबरा गया और शव को घर की निचली सीढ़ी पर छोड़कर अपनी कार लेके चला गया. नर्स के शरीर और जांघों पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं.

भाई ने लगाए आरोप

मृतक नर्स के भाई ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं. मृत एएनएम के भाई का कहना है कि डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया शादीशुदा हैं, इसके बावजूद उनकी बहन को बार-बार शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा. इस मामले में उसकी बहन ने काफी बार अपने भाई से बात की और मिलने को भी कहा, लेकिन काम में व्यस्तता के कारण मिल नहीं पाया.

नर्स लेना चाहती थी ट्रांसफर

पुलिस कंप्लेंट में मृतक एएनएम के भाई ने लिखा है कि डॉक्टर से परेशान होकर उनकी बहन 6 महीने से सीकर ट्रांसफर लेने की कोशिश कर रही थी. फिल्हाल. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल भी की जा रही है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST