<
Categories: क्राइम

Maharashtra Crime: मुंबई में ड्राइवर की गंदी हरकत, लड़की को ऑटो में बैठाया, MMS बनाया, फिर ब्लैकमेल कर जबरन संबंध…

Mumbai Crime: महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने चुपके से एक लड़की का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी ऐसी वारदातें की हैं या नहीं.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है. पूरा मामला कुरार इलाके का है, जहां एक ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की का छिपकर वीडियो (MMS) बनाया, फिर उसे ब्लैकमेल करने और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की कुरार से मालाड स्थित KFC जाने के लिए ऑटो लेने वाली थी, तभी आरोपी चालक मोहम्मद अफजल आसिफ खान ने उसे अपने ऑटो में बैठाया और सफर के दौरान अपने मोबाइल से चुपके से उसका वीडियो बनाने लगा.

इसके बाद लड़की को शक हुआ, लेकिन उसने तुरंत कुछ नहीं कहा, जब वह KFC पहुंची और पैसे देने लगी, तब भी आरोपी वीडियो बनाता रहा. विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की.

ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

वहीं घटना के वक्त मौके पर मौजूद समता नगर ट्रैफिक पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और उसे कुरार पुलिस के हवाले कर दिया.

कुरार पुलिस के अधिकारी उमेश पाटील के मुताबिक, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, बिना अनुमति वीडियो बनाने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

किन-किन आरोपों के दर्ज हुए मामले

आरोपी पर महिला से छेड़छाड़ करने, बिना इजाजत वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के साथ-साथ जबरन संबंध बनाने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. 

फिलहाल कुरार पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी ऐसी वारदातें की हैं या नहीं.

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. साथ ही नासिक और अमरावती अश्लील वीडियो के मामलों से हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच मुंबई से यह एक और मामला सामने आ गया है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST