Daroga Ji Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक दरोगा नशे में धुत नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर फुगाना थाने के दरोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दरोगा ने शर्ट उतार दी. उन्होंने अपनी पुलिस टोपी भी नहीं हुई थी. उनकी वर्दी भी उतरी हुई थी.
सिर्फ पैंट और बनियान में जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे.
पास में खड़ी थी दरोगा की गाड़ी
बताया जा रहा है कि दरोगा की गाड़ी भी पास में हीं खड़ी थी. राहगीरों ने दरोगा की हालत को देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. इसके बाद अन्य पुलिस वालों ने आकर उनकी सुधि ली. शराब के नशे में धुत अन्य पुलिस कर्मी से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं कहां हूं. इसके अलावा, दरोगा जी बार-बार कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हां मैंने दारू पी हुई हैं.
“मैं कहां पे खड़ा हूं !”
उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे.
उनके चश्मे का एक शीशा… pic.twitter.com/7cBXyA6ZaC
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 14, 2026
वीडियो हो रहा वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी दरोगा जी की जानकारी ले रहे हैं. जिसमें जब दरोगा जी से बार-बार पूछा जाता है कि बताओ दरोगा जी आपका क्या नाम है तो इसके जवाब में दरोगा जी उल्टे पूछते हैं कि सुनो मैं कहां पे खड़ा हूं. ये बताओ पहले. इसके जवाब में कहा जाता है कि तुम खड़े कहां हो तुम तो पड़े हो भैया. दरोगा जी बार-बार यही पूछते रहे कि सुनो ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं. इसका जवाब देते हुए कोई कहता है कि आप तहसील कंपाउंड में हैं.
जब दरोगा जी से पूछा जाता है कि आप कहां पर तैनात हो तो वो कहते हैं कि मैं बुलंदशहर में तैनात हूं. इसके जवाब में पुलिस कर्मी कहते हैं कि बुलंदशहर तो बहुत बड़ा है. कोई थाना होगा. कोई चौकी होगा. वो बताओ. फिर पुलिसकर्मी दरोगा जी को अस्पताल जाने की बात कहते हैं. और अपना इलाज करवाने की बात कहते हैं.
दरोगा जी को किया गया सस्पेंड
इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि आज सोशल मीडिया पर थाना बुढाना पर तैनात उप निरीक्षक चौबे सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसकी ड्यूटी सीएम योगी के वीआईपी कार्यक्रम में लगी थी. जिसके संबंध में थाने से उनकी रवानगी कराई गई थी. लेकिन वो ड्यूटी पॉइंट पर न पहुंचकर कहीं और शराब के नशे में पाए गए. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और एसएसपी द्वारा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया गया है.