<

15 साल तक जिसे बांधी राखी, उसी से हो गया इश्क; शादी करने पर नाराज पिता, किया अंतिम संस्कार

Prayagraj Marriage News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की जिस लड़के को बीते 15 साल से राखी बांधती थी, उसी से शादी कर ली. इसके बाद उसके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर लिया.

Prayagraj Marriage News: प्रयागराज में एक शादी के बाद परिवार और रिश्ते की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे गांव में चर्चा छेड़ दी है. 20 साल की नंदनी पांडेय ने 22 साल के शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली. हैरानी की बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और नंदनी कई साल तक शाश्वत को राखी बांधती रही थी. दोनों के अचानक घर से चले जाने और शादी करने की खबर जब परिवार को मिली, तो मामला और भी गंभीर हो गया.

नंदनी के पिता ने बेटी से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया और उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार तक कर दिया. परिवार ने उसकी तस्वीर के साथ भी ऐसा व्यवहार किया, जैसे वह अब इस दुनिया में नहीं है.

पहले बांधी राखी, फिर कर ली शादी

बता दें कि तेलुआवन गांव में रहने वाले गणेश पांडेय के परिवार में चार बच्चे हैं. नंदनी उनकी दूसरी बेटी है. वहीं गांव के ही रहने वाले शाश्वत का इस परिवार में काफी समय से आना-जाना था. परिवार के मुताबिक, दोनों बचपन से एक-दूसरे को भाई-बहन की तरह मानते थे. नंदनी शाश्वत की कलाई पर लगभग 15 साल से राखी भी बांधती थी. इसके बाद अब अचानक दोनों की शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. नंदनी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वो 2 लाख रुपये नकद लेकर गई है.

नंदनी ने शेयर किया वीडियो

20 सितंबर को दोनों ने घर छोड़ दिया और बाद में अपनी मर्जी से शादी करने की बात सामने आई. नंदनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसने यह फैसला अपनी इच्छा से लिया है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. वीडियो में उसने परिवार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए. उसका कहना है कि वह काफी समय से परेशान थी और उसे जरूरी इलाज भी नहीं मिल रहा था. अब वह अपने पति के परिवार के साथ रह रही है और वहां उसे बेहतर देखभाल मिल रही है. नंदनी ने अपने साथ घर से दो लाख रुपये ले जाने की बात को भी गलत बताया. उसने कहा कि मेरे घर में कभी इतने पैसे होते ही नहीं थे.

पिता ने कर दिया अंतिम संस्कार

बेटी की शादी की खबर मिलने के बाद गणेश पांडेय ने उसे परिवार के लिए मृत मान लिया. उन्होंने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया और उसकी तस्वीर पर भी ‘स्वर्गीय’ लिख दिया. परिवार ने यह तक कहा कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है. नंदनी की मां का कहना है कि शाश्वत ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने शादी को लेकर भी चिंता जताई है और दावा किया कि यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें: Noida Sleeper Bus Rape Case: 11 ट्रैफिक चालान, CCTV कैमरा बंद; खिड़कियों पर पर्दे; 398 पन्नों की चार्जशीट; दिल्ली स्लीपर बस कांड में बड़ा खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Crime: दहेज विवाद में घर बना जंग का मैदान, कमरे में बंद कर मायके वालों को पीटा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:51:37 IST

UP Crime: सड़क पर जबरन कार में बैठाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर…; मथुरा में FIR दर्ज

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:17:50 IST

Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू? रिचर्ड्स-लारा भी नहीं कर सके किया ऐसा कारनामा, चर्चा में आया पाकिस्तान कनेक्शन!

Who is Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू, जिन्होंने गुवाहाटी के मैदान पर सिर्फ 70…

Last Updated: September 30, 2026 18:21:10 IST

UP Crime: मांग में सिंदूर भरते ही बदल गया खेल! नाबालिग पर बुर्का पहनने और कलमा पढ़ने का दबाव

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी…

Last Updated: September 30, 2026 18:13:46 IST

Ashok Kharat मामले में वीडियो साक्ष्य पर कोर्ट का बड़ा आदेश, आरोपी को नहीं दी जाएगी कॉपी, सिर्फ देखने की होगी अनुमति

Ashok Kharat Case: भोंदू अशोक खरात मामले में न्यायमूर्ति एन. एल. मोरे ने वीडियो साक्ष्य…

Last Updated: September 30, 2026 18:26:14 IST

Shai Hope Century: विराट कोहली की गलती पड़ी भारी! शाई होप ने उठाया फायदा, जड़ दिया भारत के खिलाफ चौथा शतक; देखें वीडियो

Virat Kohli Dropped Catch: कोहली से मैदान पर कैच क्या छूटा, वेस्टइंडीज़ को तो जैसे…

Last Updated: September 30, 2026 17:56:01 IST