Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Atiq Ahmed Son Death: जब हुआ एक्सीडेंट तब कौन सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा? कीमत और फीचर जान पकड़ लेंगे माथा

Atiq Ahmed Son Death: जब हुआ एक्सीडेंट तब कौन सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा? कीमत और फीचर जान पकड़ लेंगे माथा

Atiq Ahmed Son Death:अतीक अहमद का बेटा अबान जिस कार में सवार था उसकी भी खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि तेज स्पीड के कारण कार का कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Written By:
Last Updated: August 7, 2026 14:54:23 IST

Mobile Ads 1x1

Atiq Ahmed Son Death:  उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक भयानक सड़क हादसे के बाद माफिया लीडर अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत की खबर सुर्खियों में है. अबान जिस कार में सवार था, उसकी भी खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि तेज स्पीड के कारण कार का कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बहुत से लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अबान किस कार में सवार था और उस कार में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स थे. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हादसे के समय अतीक अहमद का बेटा अबान कौन सी कार चला रहा था.

अबान कौन सी कार चला रहा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय अबान अहमद हुंडई क्रेटा SUV में सवार था. पुलिस के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे. झांसी के पूंछ थाना इलाके में कानपुर-झांसी हाईवे पर कार का अचानक कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया. अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर, ज़ैद और फारूक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, ये लोग अबान के बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे, जो झांसी जेल में बंद है.

कार की कीमत 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सीडेंट में शामिल गाड़ी एक हुंडई क्रेटा SUV थी. भारतीय बाजार में इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11 लाख से शुरू होकर ₹20 लाख तक जाती है. कीमत और फीचर्स मॉडल (बेस, मिड और टॉप मॉडल) के आधार पर अलग-अलग होते हैं.

 सेफ्टी फीचर्स 

हुंडई क्रेटा पैसेंजर सेफ्टी के लिए कई मॉडर्न फीचर्स देती है. इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स हैं. कार में कई मॉडर्न सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी हैं, जिनमें फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर-फोकस्ड असिस्टेंस शामिल हैं.

MORE NEWS