9
Balrampur News: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 5 साल पुराने मामले में गैरहाजिर अब एक अधिकारी पर भारी पड़ती नजर आ रही है. वाड्रफनगर न्यायालय ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा जारी समन और जमानतीय वारंट के बावजूद भी वे न्यायालय में पेश नहीं हुईं. इस पूरे मामले में अभियोजन अधिकारी के आवेदन पर न्यायालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया और स्पष्ट किया कि बार-बार नोटिस के बावजूद अनुपस्थिति को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
कोर्ट ने जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में 500 रुपये के अर्थदंड का भी प्रावधान रखा है. लंबे समय से लंबित इस मामले में अब न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए कड़ा संदेश दिया है कि न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.