Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: बरेली में आवारा पशुओं से किसान बेहाल! मुस्लिम संगठन ने खोला मोर्चा, गौशालाओं की बदहाली पर प्रशासन घिरा

UP: बरेली में आवारा पशुओं से किसान बेहाल! मुस्लिम संगठन ने खोला मोर्चा, गौशालाओं की बदहाली पर प्रशासन घिरा

Bareilly News: यूपी के बरेली में छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. रातभर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 21:17:16 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: बरेले जिले में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या और गौशालाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संगठन ने गौशालाओं के संचालन में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की है.

संगठन के नेताओं का कहना है कि कई गौशालाओं में पशुओं के चारे और देखभाल के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं. कागजों में पशुओं की संख्या अधिक दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसके कारण पशु कचरे में प्लास्टिक और गंदगी खाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है.

खेतों की रखवाली के बावजूद बर्बाद हो रही हैं फसलें

छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. रातभर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है, जो आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है.

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान दिपेश भारती और अतीक कर्म इदरीसी ने भी प्रशासन से गौशालाओं में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, पशुओं के लिए चारा और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS