Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > वाराणसी से CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही को मिली पुरानी पहचान; अब फिर से संत रविदास नगर के नाम से होगी पहचान

वाराणसी से CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही को मिली पुरानी पहचान; अब फिर से संत रविदास नगर के नाम से होगी पहचान

Bhadohi Renamed as Sant Ravidas Nagar: बुधवार को वाराणसी पहुंचें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले को उसकी पुरानी पहचान लैटाते हुए पुन: इसका नाम संत रविदास नगर रखने की घोषणा की.

Written By:
Last Updated: July 29, 2026 18:57:43 IST

Mobile Ads 1x1

Bhadohi Renamed: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान बड़ा प्रशासनिक ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ रखा जाएगा. सरकार के इस फैसले के बाद जिले की पहचान अब पुराने नाम से ही होगी.

30 जून 1994 को भदोही जिला बना था,बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान इसका नाम बदलकर संत रविदास नगर कर दिया गया था लेकिन 6 दिसंबर 2014 को अखिलेश यादव सरकार ने इसका नाम वापस बदलकर फिर से भदोही कर दिया था.

 वाराणसी से किया ऐलान

बुधवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भदोही जिले को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा. इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है.भदोही जिले का नाम पहले संत रविदास नगर ही था. 

 संत रविदास से जुड़ी है ऐतिहासिक पहचान

सरकार का मानना है कि जिले का पुराना नाम संत रविदास की विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है. इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे फिर से संत रविदास नगर नाम देने का निर्णय लिया गया है.

 औपचारिक प्रक्रिया भी होगी पूरी

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब नाम परिवर्तन से जुड़ी प्रशासनिक और औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद सरकारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड में भी जिले का नया (पुराना) नाम संत रविदास नगर दर्ज किया जाएगा.

MORE NEWS