Live TV
Search
Home > क्राइम > Aligarh road accident: अलीगढ़ में बेकाबू कार का कहर, मीनाक्षी पुल से नीचे गिरी महिला, मां-बेटी समेत पांच घायल

Aligarh road accident: अलीगढ़ में बेकाबू कार का कहर, मीनाक्षी पुल से नीचे गिरी महिला, मां-बेटी समेत पांच घायल

Aligarh road accident: अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर छोटी दिवाली की रात गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हुए. टक्कर से शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं, जबकि उनकी बेटी उर्वशी गंभीर रूप से घायल हो गईं. कार एटा के एक रिटायर्ड दरोगा के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त उनका बेटा कार चला रहा था और घटना के बाद फरार हो गया.

Written By:
Published: November 8, 2026 13:51:20 IST
Last Updated: November 8, 2026 13:51:20 IST

Mobile Ads 1x1

Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छोटी दिवाली की रात तेज रफ्तार कार ने मीनाक्षी पुल पर जमकर तांडव मचाया. रामघाट रोड पर गलत दिशा में दौड़ रही सफेद ब्रेजा कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार महिला पुल से नीचे जा गिरी, जबकि उनकी बेटी उछलकर पुल के दूसरी ओर जा गिरी. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए.

रॉन्ग साइड से आ रही कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात एक सफेद रंग की ब्रेजा कार रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव की ओर जा रही थी. मीनाक्षी पुल पर पहुंचने के बाद कार गलत दिशा में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगी. इसी दौरान उसने पहले एक बाइक और फिर दो स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर की चपेट में आए दोपहिया वाहन सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के वक्त कृष्णा टोला निवासी शालिनी अपनी बेटी उर्वशी के साथ खरीदारी करके लौट रही थीं. कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी. इससे शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं, जबकि उर्वशी उछलकर पुल के दूसरी तरफ जा गिरीं. दोनों को गंभीर चोटें आईं. पुल के नीचे मटका भंडार चलाने वाले केशव गुप्ता ने तत्काल ई-रिक्शा की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

मां का कूल्हा टूटा, बेटी को भी कई जगह फ्रैक्चर

शालिनी के पति नीरज वर्मा के मुताबिक, हादसे में उनकी पत्नी का कूल्हा चार जगह से टूट गया है. डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर करने की सलाह दी है. वहीं, बेटी उर्वशी के हाथ, पैर के अंगूठे, नाक, होंठ और पसलियों में फ्रैक्चर होने की बात बताई गई है. कार की टक्कर से अन्य दोपहिया वाहन सवार भी घायल हुए हैं. इनमें मिथिला पुरी निवासी ध्रुव, सूरज और बृजेश के साथ सुरेंद्रनगर निवासी मनीष का नाम सामने आया है. इन्हें उपचार के लिए दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस के मुताबिक घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद कार में मौजूद लोग मौके से भाग गए.

रिटायर्ड दरोगा के नाम पर पंजीकृत है कार

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि हादसे में कई दोपहिया वाहन सवार घायल हुए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि ब्रेजा कार एटा के नगला नाथा गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा गुरेश बाबू के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस के अनुसार, कार रिटायर्ड दरोगा का बेटा चला रहा था और हादसे के बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. एसपी सिटी ने बताया कि कार में मिले सामान की वीडियोग्राफी कराई गई है. मामले में कार सवार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और कार में मौजूद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

MORE NEWS