Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुएं के दावे से विवाद, हनुमान चालीसा के ऐलान पर पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुएं के दावे से विवाद, हनुमान चालीसा के ऐलान पर पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

Bijnor Mosque Well Controversy: बिजनौर के बनखला गांव में मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे को लेकर विवाद चल रहा है. शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच हिंदू रक्षा दल के हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट हो गई और कार्यक्रम स्थगित करा दिया गया. प्रशासन दोनों पक्षों से दस्तावेज और रिकॉर्ड लेकर मामले की जांच कर रहा है तथा जरूरत पड़ने पर खुदाई के जरिए भी स्थिति स्पष्ट करने की संभावना है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-22 18:17:31

Mobile Ads 1x1

Bijnor Mosque Well Dispute: बिजनौर के बनखला गांव में मस्जिद और पुराने कुएं को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस-प्रशासन की निगरानी में है. मस्जिद के नीचे कुआं होने के दावे को लेकर हिंदू रक्षा दल की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. इसी बीच मंगलवार को कथित कुएं के स्थान पर हनुमान चालीसा पाठ करने के ऐलान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने आयोजकों से बातचीत कर कार्यक्रम को स्थगित करा दिया.

कुएं के दावे से शुरू हुआ विवाद

मामला बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनखला गांव का है. यहां ग्रामीणों की ओर से दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर में एक पुराना कुआं था और मस्जिद निर्माण के दौरान उसे परिसर में शामिल कर लिया गया. इसी दावे को लेकर हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी समेत ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है. कुछ शिकायतकर्ताओं ने कुएं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए मौके पर खुदाई कराने की मांग भी की है. हालांकि, कुएं से जुड़े दावे अभी जांच के दायरे में हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपलब्ध दस्तावेजों, रिकॉर्ड और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया है.

हनुमान चालीसा के ऐलान से बढ़ी पुलिस की सतर्कता

मामले के बीच हिंदू रक्षा दल ने मंगलवार को कथित कुएं के स्थान पर हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की थी. गांव में कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर लगाए जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संगठन के नेताओं से बातचीत की और किसी भी तरह का धार्मिक आयोजन न करने की अपील की. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस की समझाइश और सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिलहाल हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम स्थगित हो गया है. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है.

दस्तावेजों से खुलेगा कुएं के दावे का सच

प्रशासन अब विवाद से जुड़े दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड जुटाकर मामले की जांच कर रहा है. दोनों पक्षों से अपनी-अपनी शिकायत के समर्थन में रिकॉर्ड और दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. एसडीएम ने बताया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर मौके पर खुदाई कराकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की संभावना जताई गई है. फिलहाल पुलिस-प्रशासन का फोकस दो स्तरों पर है-एक तरफ मस्जिद और कुएं से जुड़े दावे की तथ्यात्मक जांच और दूसरी तरफ गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना. जांच पूरी होने से पहले कुएं के अस्तित्व या मस्जिद निर्माण से जुड़े किसी भी दावे को अंतिम तथ्य नहीं माना गया है.

MORE NEWS