Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Budaun News: 6 किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, आरोपी का क्या है अखिलेश यादव की पार्टी से कनेक्शन?

Budaun News: 6 किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, आरोपी का क्या है अखिलेश यादव की पार्टी से कनेक्शन?

Budayun Kinnar Firing Grooms Brother: बदायूं में आई बरात में मुंह मांगा नेग नहीं मिलने पर किन्नर हिंसा पर उतर आए. उन्होेंने बरातियों पर फायरिंग की. एक गोली दूल्हे के भाई को लग गई.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 11:23:10 IST

Mobile Ads 1x1

Budayun Kinnar Firing Grooms Brother: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में किन्नरों ने बरात पर फायरिंग करने के साथ ही दूल्हे के भाई को गोली मार दी, क्योंकि वह नेग देने में आनाकानी कर रहे थे. यह अपनी तरह का अनूठा मामला है. किन्ररों और लोगों के बीच नेग लेने को लेकर विवाद होते रहे हैं. कई बार पुलिस भी आकर मामले को सुलझाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदायूं में किन्नरों ने मनमाना नेग नहीं मिलने पर बरात पर फायरिंग कर दी. यहां तक कि दूल्हे के भाई को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया. 

इस पर नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को बंधक बना लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का. उधर, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 6 किन्नरों को हिरासत में लिया गया है. इनमें सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है. उन्होंने बताया कि दूल्हे के भाई को सिर पर ईंट लगने की पुष्टि हुई है. फायरिंग की जांच की जा रही है. 

सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष है आरोपी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरातियों और घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. सीओ सिटी ने जानकारी दी है कि फायरिंग का एक आरोपी सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष, वहीं जांच की कड़ी में पुलिस ने आरोपी किन्नरों की कार से 2 तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे बरामद किए हैं. पुलिस ने 6 आरोपियों को धर दबोचा है, जिनमें सभी किन्नर हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा गांव में रहने वाले नेमचंद्र अपने बेटे नरेंद्र की बारात लेकर पहुंचे थे. हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बरात 22 अप्रैल (बुधवार) की रात आई. इस दौरान धूमधाम से बरातियों का स्वागत हुआ. द्वारचार की पूजा के बाद शादी की रस्मों के कड़ी में गुरुवार तड़के फेरे होने के बाद दुल्हन को विदाई से मौके पर 6 किन्नर पहुंच गए और नेग मांगने लगे.  किन्नर 21 हजार रुपये नेग मांग रहे थे जबकि दूल्हे के पिता अपनी मर्जी से 2100 रुपये दे रहे थे.  इस बीच अचानक ही चर्चा तेज हो गई.  

समधी के बैग से 60,000 रुपये छीनने का आरोप

मनमुताबिक पैसे नहीं मिलने पर किन्नरों ने भलाबुरा कहना शुरू कर दिया. इसके विरोध किया तो किन्नर कार से तमंचा निकाल लाया. धमकाने के दौरान माहौल बिगड़ा तो किन्नर ने फायरिंग कर दी. इस दौरान दूल्हे नरेंद्र का भाई गौरव फायरिंग की चपेट में आ गया.  इससे नाराज गांववालों ने उन्हें बंधक बना लिया. आरोप है कि किन्ररों ने समधी नेमचंद्र के हाथ से कैश बैग छीन लिया. बैग में करीब 60 हजार रुपये थे. 

Tags:

MORE NEWS