Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के बाद गायब हो गया था दरिंदा, यूपी पुलिस ने इंसाफ दिलाने के लिए किया ऐसा काम; देख सब दंग

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के बाद गायब हो गया था दरिंदा, यूपी पुलिस ने इंसाफ दिलाने के लिए किया ऐसा काम; देख सब दंग

UP News: मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं, गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी.

Written By:
Last Updated: 2026-08-09 09:55:21

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया. मारा गया बदमाश मोनू ककोड़ थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई. स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू ढेर हो गया.

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं, गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों थाना प्रभारियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में मारा गया मोनू 1 अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में वांछित था. घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक साथी के साथ इलाके में मौजूद है. इसके बाद स्वाट टीम और पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोनू गोली लगने से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई.

मोनू का साथी फरार, कॉम्बिंग जारी

मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. उसकी तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है. पुलिस की कई टीमें फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई हैं.

मौके से हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है. बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मुठभेड़ से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें.फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश के साथ-साथ मुठभेड़ और बरामद हथियारों की भी जांच कर रही है.

MORE NEWS