<

चचेरा भाई बना हैवान, साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किया रेप; प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म ने खोला राज़

Bihar Girl Rape Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चचेरे भाई ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिससे उनके प्राइवेट पार्ट पर गहरा जख्म हो गया. उसके बाद आरोपी ने बच्ची को घर पर छोड़ दिया.

Bihar Girl Child Rape Case: बिहार (Bihar News) के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक चचेरे भाई ने साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि आरोपी 15 साल का लड़का है. उसने बच्ची के साथ बेहद क्रूरता की, जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म हो गया. बताया जा रहा है कि इस जघन्य घटना (Crime News) को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को घर ले जाकर छोड़ दिया.

आरोपी बच्ची का चचेरा भाई है. इस घटना के संबंध में बच्ची की मां ने बुधवार को कर्जा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने उस किशोर को आरोपी बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है.

पीड़ित बच्ची की मां ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़ित बच्ची का मां ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को वह राशन लेने के लिए बाहर गई थी. उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी ने बच्ची को घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया. जब वह राशन लेकर घर लौटी तो उसने देखा कि बच्ची अपनी दादी के पास बैठी है और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है. जब मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने उसे चोट पहुंचाई थी. जब मां शिकायत करने के लिए आरोपी के घर ग  तो उसके परिवार वालों ने बच्ची के इलाज का खर्च उठाने का वादा किया. इसके बाद वह बच्ची को मड़वन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

एसआई श्वेता कुमारी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर एसआई श्वेता कुमारी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा जांच कराई गई है. प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Mumbai Godman: निःसंतान महिलाओं को संतान के लिए रात में बुलाता था मोंटी बाबा, फिर बकरे का कलेजा, मुर्गी, शराब और सिगरेट पीकर…

Most Dangerous Murder: किसी ने काटा प्राइवेट पार्ट तो किसी ने कान! 400 औरतों ने रेपिस्ट के उड़ाए थे चीथड़े; सैकड़ों महिलाओं का किया था रेप

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: September 30, 2026 13:07:31 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 30, 2026 12:52:19 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:22:17 IST