Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: हाथरस में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने किया ऐसा दावा, अफवाह फैलाने का केस दर्ज

UP: हाथरस में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने किया ऐसा दावा, अफवाह फैलाने का केस दर्ज

UP Politics: कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम द्वारा हाथरस जनपद के एक कुशवाह परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ और बाद में हत्या किए जाने तथा पुलिस की ओर से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का दावा किया गया था. इस पर पुलिस की प्रतिक्रिया आई है.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 19:07:15 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में एक कथित छेड़छाड़ और हत्या की घटना को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम के विरुद्ध थाना कोतवाली हाथरस में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है.

पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को एक राजनीतिक दल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें हाथरस जनपद के एक कुशवाह परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ और बाद में हत्या किए जाने तथा पुलिस द्वारा शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का दावा किया गया था.

पुलिस ने दावे को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उक्त दावे को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया. जांच में स्पष्ट हुआ कि जनपद हाथरस में इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की झूठी और भ्रामक सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया. इसी के चलते राजेंद्र पाल गौतम के विरुद्ध थाना कोतवाली हाथरस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS